Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (‘Mithapur Boys’ are reaching Jalandhar with bronze medal in hockey for India) दुनिया में भारत, पंजाब और जालंधर का नाम रौशन करने वाले हॉकी टीम के सितारे रविवार को जालंधर पहुंच रहे हैं।

रविवार को पंजाब के हीरो खिला़डियों का जब्रदस्त स्वागत किया जाएगा। ब्रांज मैडल जीत कर आ रहे हॉकी खिलाड़ियों का जालंधर में बड़ा रोड शो निकाला जाएगा।

हॉकी का मक्का कहे जाने वाले मिट्ठापुर और नए हॉकी खिलाड़ियों की नर्सरी संसारपुर का नाम रौशन करने वाले मिट्ठापुर ब्वायज़ जालंधऱ पहुंच रहे हैं।

ओलंपिक में जब्रदस्त प्रदर्शन करने वाली भारतीय हॉकी टीम में जगह बनाने वाले चार जालंधरियों ने जहां कमाल किया है वहीं अब जालंधरवासियों और उनके परिजनों के साथ उनके हॉकी कोच स्वागत के लिए तैयार हैं।

जिक्रयोग है कि पैरिस ओंलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे पूर्व हॉकी कप्तान मनप्रीत, अर्जुन अवार्डी मनदीप सिंह, हार्दिक और सुखजीत जालंधर के रहने वाले हैं।

मनप्रीत और मनदीप पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय दर्शन सिंह केपी स्टेडियम, मिट्ठापुर में बचपन से ही हॉकी की ट्रेनिंग लेते रहे हैं, वहीं पूर्व भारतीय महिला हॉकी टीम की ओलंपिअन राजबीर कौर के भतीजे हार्दिक भी जालंधर मे ही हॉकी की प्रथम ट्रेनिंग लेते रहे हैं।

साथ ही रामा मंडी के रहने वाले सुखजीत भारतीय हॉकी टीम में जालंधर का एक बड़ा चेहरा हैं।

जानकारी के मुताबिक हॉकी हीरो रविवार 11 अगस्त सुबह 7 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे।

इसके पश्चात जालंधर में दोपहर 12.30 बजे बीएसएफ चौक से रोड शो शुरू होगा।

बीएसएफ चौक से एपीजे कॉलेज, गुरू नानक मिशन चौक, माडल टाऊन, गोल मार्किट, मिट्ठापुर चोक से होते हुए गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा मिट्ठापुर पहुंच कर माथा टेकेंगे।

——————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1