Prabhat Times
जालंधर। (Missing woman’s body found in a well from Jalandhar) इस समय की बड़ी खबर जालंधर से है। महानगर जालंधर के राज नगर से तीन दिन पहले लापता युवती का शव जालंधर देहात के थाना फिल्लौर के अंर्तगत आते गांव लसाड़ा के गहरे कुएं में मिला है।
पुलिस ने शव बरामद करके पीड़ित परिवार को सूचना दी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में स्पष्ट है कि महिला की हत्या करके शव कुएं में फैंका गया है।
जानकारी के मुताबिक थाना बस्ती बावा खेल के अंर्तगत आते राज नगर निवासी प्रवासी पप्पू राम ने 20 जुलाई को थाना बस्ती बावा खेल में पत्नी इंदू बाला की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।
पप्पू राम ने बताया कि 19 जुलाई की शाम करीब 6.30 बजे पत्नी इंदू देवी घर से किसी काम गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। थाना बस्ती बावा खेल पुलिस ने गुमशुदगी की रपट दर्ज की।
आज दोपहर बाद थाना फिल्लौर के गांव लसाड़ा के कुएं में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही फिल्लौर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव कुएं से बाहर निकाला।
पुलिस को मौके से महिला का मोबाईल भी मिला। मोबाईल ऑन करने पर उसमे आई मिस्ड कॉल पर फोन करने पर महिला की पहचान हुई।
इंदू देवी की पहचान होने पर उसके परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या कर शव कुएं में फैंका गया है।
मामले की जांच के पश्चात ही वारदात के कारणों का पता चल सकता है। ये जांच का विषय है कि महिला इंदू देवी बस्ती बावा खेल से लापता हुई और लसाड़ा कैसे पहुंची। इन सवालों का जवाब इनवेस्टीगेशन में ही मिलेंगे।

ये भी पढ़ें


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14