Prabhat Times
शिमला। प्रदेश चहुंमुखी विकास के लिए वचनबद्ध शहरी विकास मंत्री तथा शिमला को लोकप्रिय विधायक सुरेश भारद्वाज द्वारा विधानसभा हल्का के टुटीकंडी वार्ड में सेवा सप्ताह का उद्घाटन किया।
शिमला विधानसभा हल्का के टुटीकंडी वार्ड में शिमला मंडल द्वारा शुरू करवाए गए सेवा सप्ताह के पहले दिन शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने अपने हाथों से पौधारोपण किया।
इस मौके पर रजत श्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि उनका लक्ष्य ईलाके का नहीं बल्कि प्रदेश का चहुंमुखी विकास है।
शिमला मंडल द्वारा किए जा रहे समाज सेवी कार्यों की प्रशंसा करते हुए श्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि पर्यावरण की संभाल हर एक नागरिक का कर्त्तव्य है।
समाज सेवी कार्यों मे सभी को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। श्री भारद्वाज द्वारा भविष्य मे भी अपनी और सरकार की और से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर रजत कोहली, संजय शर्मा, शीतल शर्मा, व्यास गौरव कश्यप, राजेश शारदा, कल्याण चंद धीमान, राजेश शर्मा, गगन लखनपाल, सुशील चौहान, संजीव देषता पिंकू, संजीव चौहान, कल्पी शर्मा, लता ठाकुर, लता कौशल व अन्य लोग मौजूद थे।