Prabhat Times

जालंधर। महानगर जालंधर मे आम जनता को तगड़ा झटका लगा है। डेयरी संचालकों ने एकजुट होकर जालंधर में दूध के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।

दूध के रेट एक या दो रूपए नहीं सीधे 5 रूपए बढ़ाए गए हैं। नए रेट 1 अप्रैल से ही लागू हो जाएंगे।

खालसा डेयरी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जामशेर डेयरी कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में यह फैसला लिया गया।

इस वृद्धि के पीछे मुख्य कारण चारे की बढ़ती लागत, दुधारू पशुओं की कीमतों में दोगुना उछाल और वैश्विक स्तर पर जारी युद्ध के कारण बढ़ी महंगाई को बताया गया है।

नए रेट 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगे, जिसके बाद गाय और भैंस का दूध खरीदना अब और महंगा हो जाएगा।

खालसा डेयरी वेलफेयर सोसाइटी की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में डेयरी मालिकों ने अपनी समस्याओं को साझा करते हुए कहा कि वर्तमान आर्थिक हालातों में पुराने रेट पर दूध बेचना अब मुमकिन नहीं रह गया है।

संचालकों के मुताबिक, पिछले साल आई बाढ़ ने पशुओं के चारे और तूड़ी की उपलब्धता को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिससे बाजार में इनके दाम आसमान छू रहे हैं।

———————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel