Prabhat Times

जालंधर। उत्तर प्रदेश से अवैध हथियार लाकर जालंधर व आसपास बेचने वाले गिरोह के सदस्य को जालंधर देहात के सीआईए स्टाफ की पुलिस ने काबू किया है। हथियार तस्कर से मौके पर 5 पिस्तौल बरामद की हैं।

आरोपी की पहचान शाहकोट निवासी सूरज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी सूरज को गांव पतारा इलाके से पकड़ा। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी उत्तर प्रदेश से हथियार लाकर आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था।

एसएसपी हरविंदर विर्क ने बताया कि सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर पुष्प बाली को सूचना मिली थी कि एरिया में कुछ लोग दूसरे राज्यों से हथियार लाकर बेचते हैं।

सूचना मिलने पर डीएसपी इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध ढंग से जांच के दौरान शाहकोट का सूरज उर्फ लाडी को पतारा ईलाके से अरेस्ट कर लिया। आरोपी से मौके पर 5 पिस्तौल कारतूस बरामद किए गए।

पूछताछ में सूरज ने बताया कि वह अपने साथी दविंदर पाल उर्फ दीपू के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश से हथियारों की खेप लाता था और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में उनकी सप्लाई करता था।

पुलिस ने पूछताछ के बाद दविंदर पाल को भी केस में नामजद कर लिया है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है, लेकिन वह अभी फरार है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से ही तीन-तीन मुकदमे दर्ज हैं।

———————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel