Prabhat Times
जालंधर। केंद्र में भाजपा (BJP) के सात साल पूरे होने पर पार्टी के मैडीकल सैल, जालंधर (Medical Cell, Jalandhar) की और से किए जा रहे सेवा कार्य का अंर्तगत जरूरतमंद लोगों में सैनीटाइज़र और मॉस्क बांटे गए।
भारतीय जनता पार्टी मैडीकल सैल के अध्यक्ष विवेक वालिया ने बताया कि पार्टी निर्देशानुसार 30 मई का दिन सेवा कार्य के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज मैडीकल सैल के उप प्रधान अंकुर वालिया, महासचिव विशाल शर्मा द्वारा शहर के विभिन्न ईलाकों में जा कर सैनिटाईज़र और मास्क लोगों में बांटे गए।
विवेक वालिया ने बताया कि इस अभियान के अंर्तगत लोगों को कोविड नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक एवं प्रेरित किया गया। विवेक वालिया ने कहा कि पिछले 7 साल में केंद्र शासित भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश ने चहुंमुखी तरक्की की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण समय रहते किए गए लॉकडाउन जैसे कड़े फैसलों के कारण आज भारत में महामारी के प्रकोप का काफी हद तक रोका जा सका।
विवेक वालिया ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सरकार की नहीं बल्कि जनता की है। एकजुटता की है। सरकार और जनता एकजुटता से इस लड़ाई को लड़ रहे हैं। विवेक वालिया ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइंस को फोलो किया जाना आवश्यक है। इस मौके पर भाजपा मैडीकल सैल के अन्य सदस्य अंकित, किशोर, ऋतिक, अमर सिंह भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें