Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (mann government shuts down nakodar jagraon toll plaza) पंजाब वासियों के लिए एक और राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने जगराओं नकोदर रोड स्थित टोल प्लाजा को बंद करने का निर्णय लिया है।
यह फैसला निर्धारित समय सीमा से करीब डेढ़ साल पहले लागू किया जा रहा है। पहले यह टोल प्लाजा 15 मई 2027 तक संचालित होना तय था, लेकिन अब इसे पहले ही समाप्त कर दिया गया है।
सरकार की ओर से औपचारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। इसके बाद इस मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों को कोई टोल शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
पंजाब सरकार ने कहा- आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद साढ़े 3 वर्षों में 18 टोल प्लाजा पहले ही बंद किए जा चुके थे। जगराओं नकोदर टोल इस शृंखला में 19वां टोल प्लाजा बन गया है।
सड़कों का देखरेख सरकार के अधीन रहेगा
इस कदम से न केवल लोगों को आवाजाही में राहत मिलेगी, बल्कि परिवहन लागत में भी कमी आएगी।
राज्य सरकार के अनुसार पहले ये टोल प्लाजा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर चलाए जा रहे थे। अब इन सड़कों की देखरेख और रखरखाव सरकार के अधीन रहेगा।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पहले 18 टोल प्लाजा से सरकार को हर साल लगभग 222 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त होता था।
सरकार का कहना है कि यह फैसला लोगों की सुविधा, सुगम यातायात और राज्य में विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम है
——————————————————-










ये भी पढ़ें
- मान सरकार का शिक्षा में क्रांतिकारी योगदान : शिक्षकों के सम्मान और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए नया अध्याय शुरू
- ओ तेरी… DIG हरचरण भुल्लर के घर से मिला इतने करोड़ कैश, ज्यूलरी, जानें और क्या-क्या
- पंजाब सरकार का जनसेवा मॉडल ,₹510 CR की मेडिकल क्रांति ; होमी भाभा कैंसर अस्पताल और रिसर्च सेंटर ने दी लाखों को नई जिंदगी
- वरिंदर सिंह घुम्मण के नाम पर रखा जाएगा डीसी और पुलिस कमिश्नर रेजिडेंस पार्क का नाम, नितिन कोहली 23 अक्तूबर को करेंगे उद्घाटन
——————————————————
————————————–












