Prabhat Times

अमृतस​र। अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू (29) की हत्या के बाद एक नई जानकारी सामने आई है।

उसके दोस्त कुंवर सिंह ने दावा किया है कि मैड संधू की टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस में एंट्री होने वाली थी।

कुंवर का कहना है कि मैड संधू कंटेस्टेंट के तौर पर 29 अक्टूबर को बिग बॉस के घर में जाने वाला था।

इसके लिए उसकी कागजी कार्रवाई और सभी जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी हो चुके थे। उसने इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की थी।

कुंवर का यह भी कहना है कि मैड संधू बुरा इंसान नहीं था, बल्कि उसे बुरा बनाया गया। वह छबील लगाता था, लंगर की सेवा करता था। बाढ़ के दौरान भी वह लोगों के बीच काफी एक्टिव रहा और जरूरतमंदों की मदद की।

वहीं, दूसरी तरफ मैड संधू की हत्या के बाद दूसरे इन्फ्लुएंसर अरुप्रीत को जान से मारने की धमकी मिली है।

मैड संधू के कत्ल की जिम्मेदारी लेते हुए गैंगस्टर लक्की जौहल स्पेन ने कहा कि अगला नंबर अरुप्रीत का है। अरुप्रीत भी मैड संधू की तरह इंस्टाग्राम पर रील्स शेयर करता है।

गैंगस्टरों की धमकी के बाद अरुप्रीत ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदलकर अर्शदीप सिंह कर लिया और अकाउंट भी प्राइवेट कर लिया है।

2 गैंगों ने ली हत्या की जिम्मेदारी

मैड संधू की शनिवार शाम अमृतसर के लोहारका रोड पर गोली मारकर हत्या की गई थी। मैड संधू को 3 गोलियां मारी गईं, जिनमें से 2 आर-पार हो गई थीं।

पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने कहा कि शूटरों के बारे में पुख्ता इनपुट मिल चुके हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वहीं, कत्ल से पहले मैड संधू ने इंस्टाग्राम पर पंजाबी सिंगर जी खान का गाना ‘वे मैनूं माही मिला दे…वे ढोलना…’ लगाकर आखिरी रील शेयर की थी।

मैड संधू के कत्ल को लेकर 2 गैंगस्टरों ने दावा किया है। गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद लक्की जौहल स्पेन ने कहा कि उसने मैड संधू को मरवाया है।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel