



Prabhat Times
जालंधर। मोगा के धर्मकोट कस्बे में कपड़ा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मृतक की पहचान 29 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ गैरी पुत्र कुलवंत सिंह निवासी धर्मकोट के रूप में हुई है। उसका शव उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी में खून से लथपथ मिला।
मृतक की पहचान गैरी के रूप में हुई है, जो धर्मकोट में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता था।
जानकारी के अनुसार, गैरी सुबह अपनी दुकान पर पहुंचे थे और अपने भाई को यह कहकर निकले कि वह अपनी स्कॉर्पियो धुलवाने जा रहे हैं।
काफी समय तक फोन न उठाने पर परिजनों को शक हुआ।
इसके बाद गैरी की गाड़ी की जीपीएस लोकेशन ट्रैक की गई, जो मोगा-जालंधर रोड पर गांव चौधरीवाला के पास मिली।
मौके पर पहुंचकर देखा गया कि गैरी अपनी स्कारपियो गाड़ी में खून से लथपथ हालत में बेसुध पड़ा था। अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मारी थी।
परिजन उसे तुरंत मोगा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि गैरी को कुछ समय पहले धमकी भरे फोन कॉल भी आए थे और उनकी सुरक्षा के लिए सरकारी गनमैन भी तैनात था, लेकिन घटना के समय गनमैन उनके साथ मौजूद नहीं था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है।
गैरी शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था।
——————————————————-


ये भी पढ़ें
- …अब 14.2 किलो नहीं सिलेंडर में मिलेगी सिर्फ इतनी गैस! LPG संकट के बीच सरकार का ‘प्लान-बी’
- बड़ी राहत! LPG को लेकर सरकार ने दिए ये अहम आदेश
- पिछली सरकारों की नाकामी से बंद हो गए थे सांस्कृतिक मेले, अब ‘रंगला पंजाब’ के रंग दिखाई देने लगे हैं: मान
- सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की
————————————–





