Prabhat Times

Ludhiana लुधियाना। (Ludhiana: NRI got justice) इस समय की बड़ी खबर लुधियाना से है। कई सालों से इंसाफ के लिए भटक रहे एन.आर.आई. को लुधियाना के एन.आर.आई. थाना की पुलिस ने इंसाफ दिलवाया है।

एन.आर.आई. की शिकायत पर जांच के पश्चात आज एन.आर.आई. थाना की पुलिस ने एन.आर.आई. व्यक्ति को उसकी प्रोपर्टी पर कब्जा दिलवा दिया।

जिला नवांशहर के गांव बरनाला के रहने वाले जसविन्द्र सिंह ने एन.आर.आई. मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को दी शिकायत में बताया कि वे कनाडा में रहता है।

साल 2003 में उसने लुधियाना के टिब्बा रोड़ पर प्रोपर्टी खरीदी थी। उक्त प्रोपर्टी पर किसी शरारती व्यक्ति द्वारा कब्जा कर लिया गया।

जसविन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि कब्जा करने वाले शरारती लोगों को लुधियाना के राजनीतिक लोगों का संरक्षण था।

जसविन्द्र सिंह ने शिकायत में कहा कि पहले तो वह दो साल इंसाफ की खातिर चक्कर काटता रहा, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई।

एन.आर.आई. मामलों के मंत्री धालीवाल द्वारा शिकायत पर एन.आर.आई. विंग के अधिकारियों को जांच के आदेश दिए।

एन.आर.आई. विंग के डी.एस.पी. गुरविन्द्र सिंह ने बताया कि एडीजीपी प्रवीण सिन्हा, डीआईजी नरेन्द्र भार्गव, एआईजी बलविन्द्र सिंह के निर्देशों पर जांच के पश्चात सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की गई और शिकायतकर्ता को उसका प्रोपर्टी पर बनता हक दिलवाया गया।

एन.आर.आई. जसविन्द्र सिंह द्वारा पंजाब सरकार और एनआरआई विंग की पुलिस का इंसाफ दिलवाना के लिए धन्यवाद किया है।

देखें वीडियो

————————————————————-

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1