Prabhat Times

Shimla शिमला। (himachal congress crisis continuous 6 rebel former mla joined bjp) हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है. पार्टी के बागी पूर्व विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है.

हिमाचल कांग्रेस के 6 बागी विधायकों और 3 निर्दलीयों ने शनिवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने पार्टी मुख्यालय में इन्हें पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया।

इन विधायकों ने हिमाचल में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट किया था। जिससे कांग्रेस कैंडिडेट हार गए थे।दिल्ली में धर्मशाला से बागी विधायक सुधीर शर्मा को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पटका पहनाते हुए। - Dainik Bhaskar

इन बागी विधायकों में सुजानपुर से राजेंद्र राणा, धर्मशाला से सुधीर शर्मा, लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर, बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल, कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो व गगरेट से चैतन्य शर्मा और निर्दलीयों में देहरा से होशियार सिंह, नालागढ़ से केएल ठाकुर और हमीरपुर से आशीष शर्मा शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विधायकों के भाजपा में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस के वादे ठीक वैसे ही झूठे थे, जैसे राजस्थान व छत्तीसगढ़ में थे। इसका प्रमाण छह विधायकों का पार्टी छोड़ना है।

भाजपा ने इन सभी को उपचुनाव में टिकट देने का भरोसा दिया है। बताया जा रहा है कि बागी विधायक अब सुप्रीम कोर्ट में अपनी सदस्यता बचाने को दी गई याचिका भी वापस ले लेंगे।

भाजपा जॉइन करने के बाद सभी विधायक अब वापस शिमला लौटेंगे। शिमला के पीटरहॉफ में इनका स्वागत किया जाएगा।

सभी बागी विधायक बीते 28 फरवरी से ही प्रदेश से बाहर हैं और CRPF के सुरक्षा घेरे में है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीते सप्ताह ही परिवार की सुरक्षा के लिए भी इनके घरों के बाहर CRPF के 10-10 जवान तैनात किए हैं।

27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव से शुरू हुआ विवाद

हिमाचल में बीती 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव हुआ।

कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के मशहूर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी और भाजपा ने हर्ष महाजन को प्रत्याशी बनाया।

कांग्रेस के पास 40 अपने विधायक थे और तीन निर्दलीय भी राज्यसभा चुनाव से पहले तक कांग्रेस सरकार के साथ एसोसिएट के तौर पर काम कर रहे थे।

सीएम सुक्खू ने चुनाव से पहले 43 विधायकों का दावा किया था।

वहीं 25 MLA वाली BJP ने लगभग डेढ़ साल पहले ही कांग्रेस से भाजपा में आए हर्ष महाजन को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया

छह कांग्रेस व तीन इंडिपेंडेंट MLA के समर्थन से 34 वोट ले लिए। इससे मुकाबला बराबरी पर छूटा। आखिर में लॉटरी सिस्टम से भाजपा के हर्ष महाजन चुनाव जीत गए।

स्पीकर ने इसलिए ठहराया अयोग्य

इसके बाद 28 फरवरी को हिमाचल विधानसभा के स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने क्रॉस वोटिंग करने पर कांग्रेस के छह विधायकों को अयोग्य घोषित किया। इन विधायकों पर पार्टी व्हिप के उल्लंघन का भी आरोप है।

कांग्रेस के छह विधायकों पर आरोप है कि ये लोग कट मोशन, फाइनेंशियल बिल और बजट पास करते वक्त सदन से गैर हाजिर रहे, जबकि कांग्रेस ने इन्हें सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी कर रखा था।

व्हिप की अवहेलना करने पर संसदीय कार्य मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने स्पीकर से इनकी शिकायत की थी।

इनकी शिकायत पर ही स्पीकर ने इन्हें अयोग्य घोषित ठहराया। इसके बाद 4 मार्च को बागी विधायक सुप्रीम कोर्ट पहुंचे।

16 मार्च को उप-चुनाव की घोषणा

इस बीच इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों के साथ ही अयोग्य ठहराए गए विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों में उप-चुनाव की घोषणा की।

18 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने 6 बागी कांग्रेस विधायकों की अयोग्यता पर रोक लगाने की मांग खारिज कर दी। साथ ही 6 मई तक हिमाचल प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव पर भी रोक लगा दी।

पूर्व विधायक राजेंद्र राणा

बीजेपी में शामिल होने के बाद पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘आप सभी के आशीर्वाद से प्रदेश और सुजानपुर की प्रगति की कड़ी में आज राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में एक सकारात्मक बदलाव का हिस्सा बनने जा रहा हूं.

आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा महामंत्री अरुण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश प्रभारी राजीव बिंदल, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की मौजूदगी में भाजपा संगठन का हम हिस्सा बने हैं.

————————————————————-

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1