Prabhat Times

लुधियाना। (ludhiana dugri daughter in law police arrest thief case) लुधियाना के दुगरी अर्बन स्टेट एमआईजी फ्लैट्स में 5 लाख कैश-30 तोले सोना चोरी होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। चोरी करने वाला कोई और नहीं बल्कि घर की बहू ही निकली।

महिला ने किसी से कर्जा लिया हुआ था। कर्जा जल्द पूरा करने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। इसके साथ उसकी उसकी सास के साथ बनती भी नहीं थी।

आरोपी महिला की पहचान वंदना के रूप में हुई है। वंदना ने खुद ही घर में चोरी की और खुद ही पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर थाना दुगरी की पुलिस पहुंची।

पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। वंदना से जब सख्ती से पड़ताल की तो उसने सच उगल दिया। वंदना ने अपना जुर्म कबूल किया।

महिला ने बताया कि उसने कुछ लोगों के पैसे देने हैं। जिसके चलते उसने ससुराल में डाका डाला।

इससे पहले वंदना ने पुलिस को बताया था कि सोमवार को प्लाट का बयाना करवाने के लिए अलमारी में पैसे रखे थे, जिसे कोई अज्ञात चुरा कर ले गया।

डीसीपी, ग्रामीण के मुताबिक कि जांच के दौरान पुलिस को किसी अंदरुनी व्यक्ति के शामिल होने का संदेह था, जिसे इस बात का अंदाजा था कि नकदी और सोना कहां रखा गया है।

पुलिस ने जब शिकायतकर्ता की बहू वंदना नारंग से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

घर में ही छिपाए थे गहने

वंदना नारंग को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.27 लाख रुपए, 100 ग्राम सोना और 60 ग्राम चांदी के गहने बरामद किए। उसने पैसों और गहनों को घर में ही छिपा रखा था।

पता चला है कि वंदना के अपनी सास और ससुर के साथ संबंध तनावपूर्ण थे। सोमवार की सुबह जब उसे पता चला कि उसका पति, ससुर काम पर गए हैं, सास टहलने गई है, जबकि बाकी सदस्य सो रहे हैं तो उसने नकदी और गहने चुरा लिए।

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1