Prabhat Times
जालंधर। पॉश एरिया माडल टाऊन में हुए लक्की ओबराए हत्याकांड से जालंधर दहशत में है। ‘आर्गेनाइज़्ड व प्लानड मर्डर’ ने कमिश्नरेट पुलिस को सुरक्षा और खुफिया तंत्र की कलई खोल दी है।
सनसनीखेज लक्की हत्याकांड के बाद डीजीपी गौरव यादव जालंधर पहुंच रहे हैं। करीब 3.45 डीजीपी गौरव यादव घटनास्थल का दौरा करेंगे।
लक्की हत्याकांड की जिम्मेदारी सोशल मीडिया एक गैंग ने ली है, जबकि हत्याकांड में यू.एस. क्नैक्शन की भी आशंका जताई जा रही है। लेकिन फिलहाल पुलिस लक्की हत्याकांड को लेकर पुलिस विभिन्न थ्यौरियों पर काम कर रही है।
किसी भी थ्यौरी को फिलहाल नज़र अंदाज़ नहीं किया जा रहा। ज्यादा फोकस जालंधर के खालसा कालेज में प्रधानगी को लेकर चल रही टस्सल भी किया जा रहा है।
इसी बीच पुलिस हल्कों में चर्चा है कि वारदात में जालंधर शहर के बीचो बीच स्थित रिहायशी ईलाके के युवक की भूमिका हो सकती है।
खैर, अभी तक हत्याकांड की असल वजह तो स्पष्ट नहीं है, लेकिन एक बात कन्फर्म है कि लक्की ओबराय की हत्या सुपारी देकर करवाई गई है।
बता दें कि दिन निकलते ही रूटीन में लक्की ओबराय श्री गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने पहुंचे। माथा टेक कर वे बाहर निकले और अपनी थार गाड़ी में बैठे।
जैसे ही उन्होने गाड़ी का दरवाजा बंद किया तो इसी बीच पहले ही ताक में बैठे शूटरों ने लक्की पर दोनो तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। डाक्टरों के मुताबिक लक्की के 6 गोलियां लगी हैं।
हत्याकांड में जालंधर के खालसा कॉलेज से लेकर यू.एस. तक क्नैक्शन होने की आशंका
सूत्रों ने बताया कि लक्की ओबराय हत्याकांड की जांच में अब तक खालसा कालेज की प्रधानगी को लेकर हुई टस्सल एक अहम वजह बताया जा रहा है।
सूत्रों ने बताया कि लक्की ओबराय का जालंधर देहात के फोलड़ीवाल गांव के कुछ युवकों के साथ भी काफी समय से विवाद चल रहा था।
विवाद के चलते दोनो पक्षों में काफी तीखी नौकझोंक, बहस हो चुकी थी। पता चला है कि इसी बीच लक्की ओबराय के ओपोज़िट पक्ष के कुछ लोग यू.एस. के कैलीफोर्नियां में हैं।
सूत्रों ने बताया कि कुछ माह पहले लक्की ओबराय और यू.एस. बैठे युवको के बीच फोन पर जब्रदस्त गाली गलौच भी हुआ था।
अभी टस्सल चल ही रही थी कि इसी बीच खालसा कॉलेज की प्रधानगी के चुनाव आ गए। जिसमें दोनो पक्ष फिर से आमने सामने आ गए थे।
कॉलेज छात्रों की प्रधानगी को लेकर दोनो पक्षों की कई पोस्टें और भाषणबाजी सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहे हैं। पुलिस इस ऐंगल से भी जांच कर रही है।
सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी
AAP नेता लक्की ओबरॉय पर गोलियां चलाने के मामले में हत्या की जिम्मेदारी जस्स बुट्टर ने ली है। उसने पोस्ट शेयर कर लिखा-जब हमने खालसा कॉलेज जालंधर का प्रधान लगाया था, तो सबको बता कर लगाया था।
आज कुछ लोग उठकर बोलने लगे हैं कि प्रधानगी वापस ले ली जाए। खालसा कॉलेज जालंधर में शेरू ग्रुप से प्रधान लगाया जाता है।
सरदार नछत्तर सिंह बेई की ओर से हर साल प्रधान तय किया जाता है। इसके बाद सभी लोग शेरू ग्रुप से सलाह करके प्रधान का नाम जारी करते हैं।
हर ऐंगल से पुलिस जांच शुरू

वारदात के कमिश्नरेट पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई है। पुलिस कमिश्नर द्वारा हत्याकांड ट्रेस करने के लिए अलग अलग टीमें बनाई गई हैं।
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। जिसमें एक्टिवा सवार युवकों पर शक जताया गया है। उनकी तस्वीरें जांचने की कोशिश की जा रही है।
ये भी पढ़ें
- जालंधर में सनसनीखेज वारदात! आप नेता लक्की ओबराय की गोलियां मारकर ह#त्या
- लक्की ओबराय की ह#त्याकांड में बड़ा अपडेट, देखें दिल दहला देने वाली तस्वीरें
——————————————————-
ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR











