Prabhat Times

नई दिल्ली। घरेलू गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों परिवारों के लिए जरूरी खबर है.

सुबह खबर आई थी कि इंडियन ऑयल (IndianOil) ने LPG रिफिल बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है. लेकिन ऐसा नहीं है

एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को लेकर कोई नियम नहीं बदला है। सिलेंडर बुक करवाने का टाइम 25 से बढ़ाकर 35 दिन करने की सूचनाओं को पेट्रोलियम मंत्रालय ने फेक बताया है। मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सरकार ने किसी तरह के नियम नहीं बदलें हैं।

सोशल मीडिया सहित कई जगह फेक न्यूज चल रही हैं। एलपीजी का देश में कोई संकट नहीं है।

कालाबाजारी रोकने के लिए पहले से सरकार ने शहरों में दूसरा सिलेंडर रिफिल करवाने के लिए 25 दिन और गांवों में 45 दिन का गैप किया था। अभी भी इसे बदला नहीं गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि घबराकर या अनावश्यक रूप से LPG बुकिंग करने से बचें।

भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें और न ही इसे साझा करें। सत्यापित जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सरकारी स्रोतों पर ही भरोसा करें। केंद्र सरकार से संबंधित किसी भी संदिग्ध जानकारी, वीडियो अथवा तस्वीर मंत्रालय को पोस्ट करेंगे। इसके फैक्ट चेक कर सही जानकारी दी जाएगी।

उज्ज्वला योजना (PMUY) के ग्राहक सभी उज्ज्वला कनेक्शन वाले परिवारों के लिए अब रिफिल बुकिंग का अनिवार्य गैप 45 दिन है. यानी पिछले सिलेंडर की डिलीवरी के 45 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक किया जा सकेगा.

आपको बता दें कि भारत सरकार ने साल 2016 में देश की महिलाओं को फ्री गैस सिलेंडर देने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना शुरू की थी और इस योजना के जरिए देश की करोड़ों महिलाओं को फ्री सिलेंडर की सुविधा मिल रही है.

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जून 2025 तक, पेट्रोलियम मंत्री ने 10.33 करोड़ से अधिक कनेक्शन दिए हैं.

गांव और शहर के लोगों के लिए गैस बुकिंग का नियम

सामान्य (Non-PMUY) उपभोक्ताओं के लिए अलग नियम है. इसमें SBC (Single Bottle Connection) यानी एक सिलेंडर वाला कनेक्शन वालों के लिए अनिवार्य गैप 25 दिन का है.

DBC (Double Bottle Connection) यानी दो सिलेंडर वाला कनेक्शन वालों के लिए अनिवार्य गैप 35 दिन और छोटे सिलेंडर (5 KG और 10 KG) के लिए अलग नियम है.

5 KG घरेलू सिलेंडर शहर या उपनगर क्षेत्र में 9 दिन का गैप पर मिलेगा. गांव या दूरदराज क्षेत्र में 16 दिन का गैप पर मिल जाएगा.

गैस बुकिंग के समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप समय से पहले बुकिंग करने की कोशिश करेंगे तो सिस्टम खुद बुकिंग को ब्लॉक कर देगा.

नया गैप पिछले सिलेंडर की सफल डिलीवरी की तारीख से गिना जाएगा.

ग्राहकों को क्या करना चाहिए?

  • अपने पिछले सिलेंडर की डिलीवरी की तारीख याद रखें.

  • उसी के हिसाब से 25, 35 या 45 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक करें.

  • बुकिंग के लिए mLPG ऐप, MyLPG.in वेबसाइट या अपने लोकल डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करें.

  • अगर कोई समस्या हो तो अपने LPG डिस्ट्रीब्यूटर या इंडियन ऑयल के आधिकारिक चैनल पर मदद लें.

ये नए नियम उन परिवारों के लिए थोड़ी असुविधा पैदा कर सकते हैं जो पहले जल्दी-जल्दी बुकिंग कर लेते थे, लेकिन लंबे समय में यह गैस की बचत और बेहतर गैस डिस्ट्रीब्यूशन के लिए फायदेमंद साबित होगा.

सरकार और इंडियन ऑयल का लक्ष्य है कि एलपीजी की सप्लाई व्यवस्था और मजबूत बने.

आम उपभोक्ताओं से अपील है कि वे नए नियमों का पालन करें ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो.

नए नियमों से पहले जिन लोगों ने जल्दी बुकिंग की थी, उन्हें अब नया गैप पूरा होने तक इंतजार करना होगा.

इंडियन ऑयल ने सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स को भी नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं.

———————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel