Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (lok sabha candidate hardeep singh resignation chandigarh) चंडीगढ़ लोकसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल (SAD) के उम्मीदवार हरदीप सिंह बुटेरला ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है।

सोमवार को उन्होंने पार्टी प्रधान सुखबीर बादल को अपना टिकट लौटा दिया।

बुटेरला ने आरोप लगाया है कि चुनाव लड़ने से पहले पार्टी के सामने मांग रखी थी कि चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल पहली बार चुनाव लड़ रहा है।

इसलिए चंडीगढ़ में चुनाव लड़ने के लिए सीनियर नेताओं की जरूरत पड़ेगी, लेकिन पार्टी के प्रधान सुखबीर सिंह बादल आज भी 13 सीटों पर प्रचार कर रहे हैं। 14वीं सीट को वह भूल गए हैं।

चंडीगढ़ अकाली दल की सभी इकाई भंग

हरदीप सिंह चंडीगढ़ अकाली दल के प्रधान और नगर निगम में पार्टी के इकलौता पार्षद हैं।

​​​​​हरदीप सिंह ने ऐलान किया है कि उनके साथ-साथ चंडीगढ़ अकाली दल की सभी इकाइयों के प्रधानों ने भी इस्तीफा दे दिया है।

वह किसी दूसरी पार्टी में नहीं जाएंगे। वह सिर्फ पार्टी की नीतियों से परेशान होकर पार्टी छोड़ रहे हैं।

बुटेरला ने कहा कि मैं एक गरीब किसान का बेटा हूं। मैं अकेले चुनाव नहीं लड़ सकता।

मुझे पार्टी फंड की जरूरत थी, लेकिन पार्टी की तरफ से मुझे फंड नहीं दिया गया।

मैंने 3 बार अपने दम पर चुनाव लड़कर नगर निगम के पार्षद का चुनाव जीता है। मेरे पिता नहीं है।

मैंने सुखबीर सिंह बादल को कहा था कि आप ही मेरे पिता हैं, लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी।

———————————————————–

चढ़ता सूरज धीरे-धीरे ढलता है ढल जाएगा, देखें वीडियो

——————————————————-

मास्टर सलीम के दफ्तर में चोरी…. देखें वीडियो

—————————————————-

BJP केंडीडेट सुशील रिंकू की पत्नी ने आप के लिए मांगे वोट, देखें वीडियो

—————————————————————–

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1