Prabhat Times
जालंधर। जालंधर की राजनीति में हलचल होने जा रही है। भाजपा के जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने भाजपा में नई जान फूंक दी है। जिलाध्यक्ष अशोक सरीन ने आज मास्टर स्ट्रोक खेला है।
अशोक सरीन हिक्की के प्रयासो से जालंधर नार्थ के दिनेश ढल्ल काली ने आज भाजपा जॉइन कर ली।
जालंधर के रेडीसन होटल में पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, पूर्व सीपीएस किशन देव भंडारी, अमित तनेजा, अशोक सरीन पूर्व विधायक शीतल अंगुराल की मौजूदगी में हिक्की ने ये बड़ा फेरबदल करवाया।
बता दें कि दिनेश ढल्ल को कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी द्वारा हल्का इंचार्ज पद से हटा दिया था। आज दिनेश ढल्ल ने भाजपा जॉइन कर ली।
अरविंद मिश्रा भाजपा से सस्पेंड
भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा अरविंद मिश्रा को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। भाजपा जालंधर शहरी के महासचिव अमरजीत सिंह गोल्डी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि अरविंद मिश्रा को लगातार भारतीय जनता पार्टी की छवि खराब करने की गतिविधियों के चलते तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया जाता है। अब अरविंद मिश्रा की किसी भी कारगुजारी का भाजपा से कोई संबंध नहीं है।

——————————————————————————————–


————————————–









