Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (laghu udyog bharti punjab seema dhumal) लघु उद्योग भारती पंजाब (महिला प्रकोष्ठ) की महासचिव श्रीमती सीमा धूमल ने डेराबस्सी महिला-इकाई की संयोजक मोना मोंगिया के सानिध्य में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में देश की आर्थिकता को सुदृढ़, सामूहिक विकास को गतिशील बनाने, कुटीर, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगो की प्रगति व बेहतरी के लिए प्रयासरत देश का सबसे बड़ा उद्यमी संगठन लघु उद्योग भारती द्वारा नारी शक्तिकरण, रोजगार सृजन, जागरूकता व उद्यमियों के सर्वपक्षीय विकास, सवंर्धन के लिए सार्थक भूमिका निभाई जा रही है।

इसी क्रम में पंजाब प्रदेश में एक नई पहल करते हुए जालंधर में स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

नारी सशक्तिकरण, नारी वंदन के लिए यह आयोजन आगामी 29 नवम्बर से 1 दिसंबर तक किया जा रहा है। यह प्रदर्शिनी बिना किसी सरकारी अनुदान के होगी।

बैठक का शुभारंभ पवित्र ज्योति प्रज्वल्लन व भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि से हुआ।

श्रीमती सीमा धूमल ने महिला प्रकोष्ठ पंजाब की गतिविधियों व आगामी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

लघु उद्योग भारती के महासचिव प्रदीप मोंगिया के मार्गदर्शन में डेराबस्सी इकाई ने सार्थक पहल करते हुए श्रीमती मोना मोंगिया व कोमल ढींगरा ने स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी के लिए 2 लाख 11 हज़ार रुपए की राशि का चैक भेट किया।

इस अवसर पर पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वर्ण सिंह कंग, सुरेश गुप्ता, दीपक ढींगरा, अरविंदर सिंह, चरणजीत दयोल, सतिन्द्र कुमार, सीमा सचदेवा, पूजा मालिक, नीरू राणा, विजय लक्ष्मी, आरती सचदेवा (महासचिव, महिला इकाई जालंधर केंद्रीय) रमन जज, पल्लवी ठाकुर (संयोजक व सह संयोजक, महिला इकाई, जालंधर उत्तरी), युवराज, राजिंदर सिंह, सुदेश, विकास व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

डेराबस्सी महिला प्रकोष्ठ की संयोजक मोना मोंगिया ने कहा कि नारी वंदन के लिए उनकी यह सार्थक संगठणात्मक पहल है।

उन्होंने लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए मतदाता जागरूकता अभियान चलाने की भी घोषणा की।

औपचारिक बातचीत के दौरान सीमा धूमल ने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा महिला उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, उनका क्रियान्वयन में लघु उद्योग भारती की सहभागिता, स्टार्ट अप, स्वयं सहायता समूहों व उद्योगों सबंधित वर्तमान नीतियों की भी विस्तृत चर्चा की।

लघु उद्योग भारती पंजाब के महासचिव प्रदीप मोंगिया ने महिला इकाई के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हर संगठनात्मक कार्यो में सक्रिय सहयोग करने का आश्वासन दिया।

—————————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————–

अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान ने मंदिर में टेका माथा, वीडियो

————————————————————–

मां का जागरण… अरे द्वारपालों… कन्हैया से कह दो…देखें वीडियो

———————————————————

ईरान में आसामान से बरसने लगी मछलियां, देखें वीडियो

———————————————————–

चढ़ता सूरज धीरे-धीरे ढलता है ढल जाएगा, देखें वीडियो

—————————————————-

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1