Prabhat Times

Ludhiana लुधियाना। (Ladowal toll plaza free today kisan Andolan) लाडोवाल टोल प्लाजा से गुजरने पर आज वाहन चालकों के पैसे नहीं कटेंगें।

देश का सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल आज सुबह 10 बजे से फ्री हो जाएगा।

बढ़ती रेट के खिलाफ किसान आज विरोध प्रदर्शन करेंगे।

भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने 10 जून को NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) को चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि अगर शनिवार तक लाडोवाल टोल प्लाजा की पुरानी दरें लागू नहीं की गईं तो रविवार को इसे पूरी तरह फ्री कर दिया जाएगा।

इन नेताओं ने सोशल मीडिया पर यह अल्टीमेटम जारी किया है।

साल में तीसरी बार टोल की दरों में बढ़ोतरी की गई है। महंगे टोल से लोगों में गुस्सा है।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एनएच-44 पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर इस समय राज्य का सबसे महंगा रोड टैक्स वसूला जा रहा है।

इस महंगे टोल प्लाजा को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है।

महंगे टोल प्लाजा को लेकर लोगों में काफी गुस्सा

बातचीत करते हुए प्रधान दिलबाग सिंह ने कहा कि उनका जत्था सुबह 10 बजे लाडोवाल टोल प्लाजा पर पहुंचेगा।

टोल को अनिश्चितकाल के लिए फ्री किया जाएगा।

दिलबाग सिंह ने कहा कि लाडोवाल टोल प्लाजा के बढ़े हुए रेट के कारण पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है।

अगर किसी वाहन पर फास्ट टैग नहीं है तो उसे एक चक्कर के लिए 430 रुपए टैक्स देना पड़ता है।

150 रुपए से शुरू हुआ था रेट

एक समय इस टोल पर रेट 150 रुपए से शुरू हुआ था।

उस समय टैग से ऊपर की गाड़ी का एक तरफ का किराया 215 रुपये हुआ करता था।

अगर पास की बात करें तो पास 150 रुपये से शुरू हुआ था जो सितंबर 2023 से अब तक 340 रुपए में बन रहा है।

अगर लुधियाना के निवासी को फिल्लौर जाना है तो उसका ईंधन खर्च 200 रुपए है जबकि उसका टैक्स 400 रुपए से अधिक है।

———————————————————-

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1