Prabhat Times

Ludhiana लुधियाना। (ladowal toll plaza free again 18 august ludhiana) पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल 18 अगस्त से मुफ्त होने जा रहा है।

किसानों ने NHAI को अल्टीमेटम दिया है कि वह वाहनों पर लगने वाले टैक्स को कम करे।

यदि NHAI ने रेट कम नहीं किए तो एक बार फिर से किसान लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन करके उसे मुफ्त करवाएंगे।

बता दें इससे पहले 46 दिन तक किसानों ने टोल प्लाजा पर पक्का मोर्चा लगाकर टोल मुफ्त कराया था।

हाईकोर्ट में केस चला लेकिन किसान वहां सीधे पार्टी नहीं बन सकते थे।

पंजाब सरकार के वकील ने काफी बहस भी की लेकिन NHAI के पक्ष में हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया था।

प्रशासन को अदालत ने टोल शुरू करवाने के आदेश दिए थे।

टोल जिस दिन शुरू हुआ उस दिन किसान नेताओं को पुलिस ने डीटेन भी किया था।

अब किसानों ने टोल प्लाजा केस में खुद रिट दायर की हुई है।

प्रधान दिलबाग सिंह ने कहा कि 15 अगस्त को ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा है।

अब किसानों को भी टोल प्लाजा पर टारगेट किया जा रह है।

जिस गाड़ी पर किसानी झंडा लगा होता है उसे रोका जा रहा है।

बाकी पूरे भारत में किसानी झंडा लगा देख टोल पर नहीं रोका जाता।

भारतीय किसान यूनियन दोआबा, भारतीय किसान यूनियन डकोंदा व भारतीय किसान मजदूर यूनियन इस 18 अगस्त को लाडोवाल टोल प्लाजा पर मीटिंग करके जल्द टोल को मुफ्त करवाएगी।

——————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1