Prabhat Times
जालंधर। इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन , लोहारा ब्रांच तथा नूरपुर ब्रांच में 2026-27 के सत्र में ग्यारहवीं कक्षा मैं प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों हेतु इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को रोल नंबर और टाइम टेबल दिए गए। श्री राजीव पालीवाल (प्रिंसिपल, ग्रीन मॉडल टाऊन) व कुमारी शालू सहगल (प्रिंसिपल, लोहारां), श्रीमती मीनाक्षी शर्मा (डायरेक्टर, नूरपुर)श्रीमती जसमीत बक्शी (प्रिंसिपल, नूरपुर) ,प्रोफ़ेसर राहुल जैन (डिप्टी डायरेक्टर, स्कूल्स कॉलेजिस) ने विद्यार्थियों द्वारा चयनित विषयों के लिए उन्हें प्रोत्साहित करते हुए लगन व दृढ़ विश्वास के साथ अपने जीवन लक्ष्य की ओर अग्रसर होने के लिए कहा।
अकादमिक सत्र के टाइम-टेबल के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने अभिभावकों और विद्यार्थियों को पावर पॉइंट के माध्यम से सीबीएसई के दिशा-निर्देशों से अवगत करवाया, समय-समय पर बोर्ड में आने वाले बदलावों की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को उनको पढ़ाने वाले स्टाफ से मिलवाया गया। समूह स्टाफ ने विद्यार्थियों का स्वागत गर्म जोशी से किया।
इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें अथक परिश्रम करते हुए कर्मपथ पर चलने के लिए प्रेरित किया।
———————————————–


ये भी पढ़ें
- …अब 14.2 किलो नहीं सिलेंडर में मिलेगी सिर्फ इतनी गैस! LPG संकट के बीच सरकार का ‘प्लान-बी’
- बड़ी राहत! LPG को लेकर सरकार ने दिए ये अहम आदेश
- पिछली सरकारों की नाकामी से बंद हो गए थे सांस्कृतिक मेले, अब ‘रंगला पंजाब’ के रंग दिखाई देने लगे हैं: मान
- सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की
————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
Join Whatsapp Link for Latest News
प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।









