Prabhat Times

जालंधर। मनी लांडरिंग केस की इनवेस्टीगेशन में जॉइन करने के लिए कांग्रेसी विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों आज ईडी दफ्तर जालंधर पहुंच गए हैं।

पता चला है कि किक्की ढिल्लों से अधिकारियों द्वारा पूछताछ शुरू हो गई है। बता दें कि कई बार सम्मन किए जाने के बाद आज किक्की ढिल्लों पहली बार ईडी समक्ष पेश हुए हैं।

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व एमएलए कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों के खिलाफ मई 2023 में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा केस दर्ज कर अरेस्ट किया गया था।

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा किक्की ढिल्लों के खिलाफ दर्ज केस के आधार पर ईडी द्वारा इनवेस्टीगेशन शुरू की गई। थी।

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा की गई जांच में आरोप था कि साल 2017 से 2022 तक किक्की ढिल्लों द्वारा 10.72 करोड़ खर्च किया गया था, जबकि आमदनी 3.18 करोड़ थी। इसमें 7.53 करोड़ के स्रोत का किक्की ढिल्लों जवाब नहीं दे पाए थे।

विजिलेंस ब्यूरो इस मामले में चार्जशीट फाइल कर चुकी है। उक्त मामला अदालत में लंबित है।

जबकि कुछ माह पहले ईडी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए विजिलेंस ब्यूरो के केस के आधार पर किक्की ढिल्लों को सम्मन किया था। लेकिन किक्की ढिल्लों कभी भी ईडी सम्मन पर पेश नहीं हुए।

बताया जा रहा है कि ईडी ने किक्की ढिल्लों को 3 या चार बार सम्मन किए थे। पिछले दिनों में कयास लगए जा रहे थे कि अगर इस बार किक्की ढिल्लों इनवेस्टीगेशन जॉइन नहीं करते तो उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक सकती है।

सूत्रों ने बताया कि आज निर्धारित समय पर किक्की ढिल्लों ईडी समक्ष पेश हो गए। सूत्रों का कहना है कि ईडी अधिकारियों द्वारा किक्की ढिल्लों के लिए तैयार की गई सवालों की लिस्ट के मुताबिक पूछताछ शुरू कर दी गई है।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel