Prabhat Times

  • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की जनपक्षीय नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तजिंदर सिंह पुआर ने नितिन कोहली के नेतृत्व में थामा ‘आप’ का दामन

जालंधर। पंजाब में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किए जा रहे जनहितैषी और विकास कार्यों से प्रभावित होकर आज जालंधर में कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पार्टी के वरिष्ठ नेता तजिंदर सिंह पुआर ने कांग्रेस का साथ छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

तजिंदर सिंह पुआर, जो कांग्रेस पार्टी में जिला युवा कांग्रेस के महासचिव और जालंधर ओबीसी (OBC) विभाग के जिला वाइस चेयरमैन जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं, ने जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों पर विश्वास जताते हुए आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया।

इस अवसर पर नितिन कोहली ने तजिंदर सिंह पुआर का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की ईमानदार और जन-केंद्रित राजनीति के कारण विभिन्न राजनीतिक दलों के मेहनती और जनाधार वाले नेता लगातार पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में हो रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी फैसलों ने लोगों का विश्वास मजबूत किया है।

नितिन कोहली ने कहा कि आम आदमी पार्टी का परिवार लगातार मजबूत हो रहा है और आने वाले समय में बड़ी संख्या में लोग पार्टी की नीतियों और कार्यशैली से प्रभावित होकर इससे जुड़ेंगे।

इस मौके पर वार्ड नंबर 06 के इंचार्ज त्रिलोक सिंह सरां, यूथ को-ऑर्डिनेटर गुरप्रीत भोगल, डॉ. माइकल ओहरी और डॉ. साहिल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने तजिंदर सिंह पुआर का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel