
Prabhat Times
जालंधर। महानगर जालंधर के माडल टाऊन में स्थित मर्करी ड्राईक्लीनर के संस्थापक कृष्ण कुमार भंडारी आज पंचतत्व में विलीन हो गए। दिवंगत कृष्ण कुमार भंडारी की चिता को मुखाग्नी उनके बेटे संजीव भंडारी ने दी।
बता दें कि दो दिन पहले कृष्ण कुमार भंडारी का निधन हो गया था। आज दोपहर श्री कृष्ण कुमार भंडारी की पार्थिव देह का दाह संस्कार शिवपुरी शमशानघाट, माडल टाऊन में किया गया। इस मौके पर शहर के हर वर्ग से सैंकड़ो लोग भंडारी परिवार के साथ दुःख में शामिल हुए। 
दाह संस्कार के मौके पर कृष्ण कुमार भंडारी के बेटे संजीव भंडारी, बलविन्द्र भंडारी, दामाद मनु बाहरी, कुंश बाहरी, सलिल बाहरी, गुरदीप सिंह मानकतला, गुनीत मानकतला, सौरभ भंडारी, बलराज ठाकुर, राजीव दुग्गल, लखबीर सिंह लाली घुम्मण, रमेश लखनपाल, सुखबीर सिंह सुक्खी, प्रीत सूजी, सतीश धीर, सोनू सोरू, विजय सहदेव, जुबिन शिंगारी, मनु सिक्का, रवि कुमार टोनी, अमर (केसर पैट्रोल पंप), विकास चड्डा, विशाल चड्डा, टींकू कालड़ा, विनोद गांधी, पकंज सहगल, विनय गुप्ता, भूपिन्द्र चोपड़ा, प्रवेश चड्डा, रिशभ कौशल, ध्रुव भंडारी, सुदेश भंडारी, कुलभूषण छुरा, सेवक धूप से प्रिंस शर्मा, अमृतपाल, समीर सूरी, मनु सुरी, अश्वनी मल्हौत्रा, सौरभ सोनू, प्रदीप महेन्द्रू, प्रदीप जुल्का, अविनाश भंडारी, सोनिया बाहरी, शालू भंडारी, भावना भंडारी, मुस्कान भंडारी, ह्रदियांशी भंडारी, दक्षिता भंडारी, रश्मी मानकतला, हिमांशी बाहरी मानकतला, सुमन भंडारी, मीनू छुरा मौजूद रहे।
शुक्रवार दोपहर होगा रस्म उठाला
श्री कृष्ण कुमार भंडारी का रस्म उठाला शुक्रवार 21 अगस्त को दोपहर 1 से 2 बजे तक श्री गीता मंदिर, माडल टाऊन में होगा।
——————————————————————————————–


————————————–









