Prabhat Times

जालंधर। जिमखाना क्लब चुनावों में उठापटक जारी है। चुनावी मैच शुरू होने से पहले ही प्रोग्रेसिव का प्रमुख विकेट गिर गया है।

संभावना के मुताबिक प्रोग्रेसिव ग्रुप की तरफ से ऑनरेरी सैक्रेटरी पद के लिए केंडीडेट घोषित किए गए विपन झांजी ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है।

विपन झांजी से इस बाबत बात नहीं हो सकी, लेकिन ये कन्फर्म है कि वे ऑनरेरी सैक्रेटरी पद के चुनाव नहीं लड़ेंगे।

बता दें कि जिमखाना क्लब चुनावों को लेकर समीकरण पल पल बदल रहे हैं। काफी जोर आजमाईश के बाद प्रोग्रेसिव ग्रुप इकट्ठा हुआ और 14 में से 11 केंडीडेट ऐलान कर दिए।

ग्रुप गठन और केंडीडेट ऐलान के बाद प्रोग्रेसिव द्वारा नामांकण प्रक्रिया शुरू की जा रही थी। लेकिन इसी बीच विपन झांजी ने आज ऑनरेरी सैक्रेटरी पद के लिए चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया।

इससे प्रोग्रेसिव में हड़कंप मच गया। चर्चा है कि प्रोग्रेसिव द्वारा अब आजाद केंडीडेट विजय सहदेव को समर्थन दिए जाने पर विचार किया जा रहा है।

विपन झांजी ने बताई ये वजह

क्लब गतिविधियों में पॉजिटिविटी के साथ हिस्सा लेने वाले प्रोफेसर विपन झांजी के चुनाव लड़ने का फैसले का अपने निजि कारण बताया है।

विपन झांजी ने कहा कि निजि कारणों की वजह से उन्होने ये फैसला लिया है। प्रोफेसर झांजी ने बताया कि दरअसल में ऑनरेरी सैक्रेटरी पद अहम है।

इस पद के लिए समय देना पड़ता है। ताकि क्लब का विकास हो। लेकिन कुछ निजि व्यस्तताओं के चलते वे समय नहीं दे पा रहे थे।

विपन झांजी ने बताया कि मंगलवार शाम मीटिंग हुई। बुधवार को प्रोग्रेसिव की मीटिंग हुई, लेकिन वे निजि व्यस्तता के चलते नहीं पहुंच पाए।

इसलिए आज उन्होनें ग्रुप को ये मैसेज दिया है कि वे ऑनरेरी सैक्रेटरी पद के लिए चूुनाव नहीं लड़ेंगे, वे ग्रुप में ही हैं, लेकिन वे एग्जीक्यूटिव पद के लिए चुनाव लड़ेंगे।

विपन झांजी ने बताया कि ग्रुप ने उनकी बात मान ली है। विपन झांजी ने स्पष्ट किया कि वे प्रोग्रेसिव की तरफ से ही एग्जीक्यूटिव पद पर चुनाव लड़ेंगे।

——————————————————————————————–

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel