Prabht Times
जालंधर। जिला जालंधर के रैविन्यू विभाग में पदौन्नत होने वाली नायब तहसीलदार, कानूनगो के स्वागत तथा रिटायर होने वाले कानूनगो की रिटायरमैंट पार्टी संयुक्त रूप से की गई। दी रैविन्यू कानूनगो एसोसिएशन की तरफ से आयोजित इस समारोह में एस.डी.एम. जयईन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार विजय कुमार तथा रिटायर कानूनगो नरेन्द्रपाल कंडा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। एसोसिएशन के प्रधान बूटा सिंह की अध्यक्षता में हुए इस समारोह में सभी पदौन्नत अधिकारियों तथा रिटायर अधिकारियों को दौशाला तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
जानकारी के मुताबिक पिछले समय में रैविन्यू विभाग में जसविन्द्र सिंह धंजू, विजय कुमार कानूनगो से नायब तहसीलदार पदौन्नत हुए। इसके अतिरिक्त नरेश कुमार, सालिग राम, सुखजिन्द्र सिंह, दलजीत सिंह, दविन्द्रपाल सिंह मान, रौशन लाल, उधम सिंह, रविन्द्रपाल, प्रभदियाल, अवतार सिंह, जतिन्द्र सिंह, सुखजिन्द्र सिंह, पुरषोत्तम लाल, परविन्द्र सिंह, राज कुमार, गुरमेल सिंह, दविन्द्रपाल सिंह पटवारी से पदौन्नत होकर कानूनगो बने। जबकि उधम सिंह, राज कुमार, मनजीत सिंह लखविन्द्र सिंह कानूनगो पद से तथा रवि मल्हौत्रा सुपरडैंट पद से रिटायर हुए। इस मौके पर शशिचन्द्र मल्हौत्रा व रैविन्यू विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान इन पदौन्नत अधिकारियों व रिटायर अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें