Prabhat Times
जालंधर। उड़ीसा में हुई जूनियर नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपिअनशिप में पंजाब की टीम का जलवा दिखा। पंजाब की टीम ने चैेंपिअनशिप में 32 गोल्ड सहित कुल 63 मैडल जीते।
पंजाब की तरफ से खेल रहे जालंधर के साकेत बेदी ने गोल्ड जीत कर चैंपिअनशिप में आयोजकों में अपना खासा प्रभाव छोड़ा।
बता दें कि जूनियर नैशनल किक बॉक्सिंग चेंपिअनशिप 28 मई से 3 जून तक उड़ीसा में हुई। जिसमें देश भर के सभी राज्यों से आई टीमों ने हिस्सा लिया।
पंजाब की टीम में जालंधर के 7 खिलाड़ी जिसमें साकेत बेदी, रियान, दिवेश राजपूत, तेजवीर, पुष्कर शर्मा, अनिकेत शर्मा व संजय ने हिस्सा लिया।
चैंपिअनशिप में पंजाब की तरफ से खेल रहे जालंधर के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। साकेत बेदी ने एक, रियान ने 2 गोल्ड, दिवेश, तेजवीर, अनिकेत व संजय ने एक एक सिल्वर तथा पुष्कर शर्मा ने एक ब्रान्ज़ मैडल जीता।
चेंपिअनशिप में अच्छे प्रदर्शन के बाद आयोजकों की नज़र में आए साकेत बेदी ने अपने अच्छे प्रदर्शन का श्रेय अपने कोच यादविन्द्र तथा चैंपिअनशिप में साथ गए मैडम मनजोत व जोगी को दिया है।
साकेत बेदी ने कोच का धन्यवाद करते हुए कहा कि इनके मार्गदर्शन से ही वे गोल्ड तक पहुंचे हैं। पहले भी तीन चैंपिअनशिप में 3 गोल्ड जीत चुके साकेत बेदी ने कहा कि आने वाले समय में भी वे और आगे बढ़ने के लिए परिश्रम जारी रखेंगे।
—————————————————————————-


————————————–









