Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (Jullundur Gymkhana Club Election Achievers group) जिमखाना क्लब चुनावों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बिखरा-बिखरा सा लग रहा अचीवर्स ग्रुप चुनाव मैदान में उतरने के लिए एकजुट हो गया है।

किस पद पर कौन सा कैंडीडेट होगा ये भी फाईनल है। स्पष्ट हो गया है कि अचीवर्स ग्रुप चुनाव मैदान में उतरेगा…ग्रुप में अमित कुकरेजा हो या न हो।

बता दें कि चुनाव तिथि 10 मार्च घोषित होते एक और जहां प्रोग्रेसिव ग्रुप रिलेक्स नज़र आया, वहीं अचीवर्स के सामने ग्रुप गठित करना चुनौती बनी रही।

चुनाव तिथि घोषित होने के बाद ही लॉन एरिया में अमित कुकरेजा और तरूण सिक्का के बीच हुई नौकझोंक के कारण मतभेद उभर कर सामने आ गए।

पिछले तीन दिन से ग्रुप गठित को लेकर लगातार मीटिंगो का दौरा जारी रहा। लेकिन अचीवर्स ग्रुप की तरफ से ऑनरेरी सचिव पद के लिए संभावित उम्मीदवार अमित कुकरेजा द्वारा स्पष्ट न किए जाने के कारण असमंजस की स्थिति बनी रही। अमित कुकरेजा द्वारा आज शाम तक अपनी डिसीज़न फाइनल नहीं बताया गया है।

सूत्रों ने बताया कि इसी बीच देर शाम बड़ा अपडेट सामने आया है। पता चला है कि अचीवर्स ग्रुप चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार है। फैसला लिया गया है कि अचीवर्स ग्रुप चुनाव लड़ेगा, उसमें अमित कुकरेजा हो या न हो।

अचीवर्स ग्रुप द्वारा डिसाइड किया गया है कि अगर अमित कुकरेजा ग्रुप में आते हैं तो उन्हें ऑनरेरी सचिव पद के लिए चुनाव मैदान में उतारा जाएगा।

इसके अतिरिक्त जूनियर वाइस प्रधान के लिए तरूण सिक्का, ट्रईयर पद के लिए सौरभ खुल्लर, जॉइंट सैक्रेटरी के लिए सुमित शर्मा तथा एग्ज़ीक्यूटिव सदस्यो में नितिन बहल, एम.बी. बाली, मोहिन्द्र सिंह, हरप्रीत सिंह गोल्डी, अतुल तलवाड़, मोनू पुरी, राजू सिद्धू के नाम लगभग फाइनल है। सिर्फ अधिकारिक तौर पर जल्द घोषणा कर दी जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक अगर अमित कुकरेजा अचीवर्स ग्रुप की तरफ से ऑनरेरी सैक्रेटरी पद के लिए चुनाव नहीं लड़ते तो ऐसी स्थिति में या तो कोई और चेहरा तलाशा जाएगा, या फिर अचीवर्स ग्रुप सचिव पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेगा।

मैं अपने ग्रुप के साथ – तरूण सिक्का

जिमखाना क्लब के पूर्व ऑनरेरी सचिव तरूण सिक्का ने कहा कि अचीवर्स ग्रुप के डिसीज़न के मुताबिक उन्हें जूनियर वाइस प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में उतारा जा रहा है। वे अपने ग्रुप के डिसीज़न का सम्मान करते हैं।

अमित कुकरेजा के बारे में पूछे जाने पर उन्होने कहा कि ग्रुप ने उन्हें ऑनरेरी सचिव पद के लिए चुनाव में उतारना डिसाइडिड है। आगे का फैसला उनका है।

मैं ग्रुप के साथ, किस पद पर कौन होगा कैंडीडेट, एक दो दिन में स्पष्ट होगी स्थित – अमित कुकरेजा

संपर्क करने पर अमित कुकरेजा ने कहा कि वे ग्रुप के साथ हैं। चुनाव लड़ेंगे तो ग्रुप के साथ ही। अमित कुकरेजा ने कहा कि वे रिलेशन खराब करने में विश्वास नहीं रखते।

अमित कुकरेजा ने कहा कि कुछ ईशूज़ हैं, जिन पर विचार विमर्श चल रहा है। किस पद पर कौन केंडीडेट होगा, ये अभी डिसाइडिड नहीं है। लेकिन एक दो दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

—————————————————————-

video – CM भगवंत मान ने कॉलोनाइजरों की दी सख्त चेतावनी

————————————————————————–

जालंधर में महिला को कुत्तों ने नौचा, Video

—————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel

————————————————————–

देखें – जालंधर में मोबाइल विक्रेता द्वारा मारपीट की CCTV फुटेज

——————————————————————————-

देखें Video – देश का पहला राज्य बना पंजाब


देखें वीडियो –  डाक्टरों की लूट खत्म, सीएम भगवंत मान ने दिए सख्त आदेश

——————————————————————————–

Video – श्री देवी तालाब मंदिर में 1.21 लाख दीप प्रज्जवलित

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1