Prabhat Times

जालंधर। माडल टाऊन एसोसिएशन की अहम बैठक प्रधान राजीव दुग्गल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें फैसला लिया गया कि गर्मी के चलते 25 जून से 28 जून तक एसोसिएशन के सभी सदस्यों की दुकानें बंद रहेंगी।

गर्मियों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए मॉडल टाउन मोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव दुग्गल की अध्यक्षता में हुई बैठक में मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट से जुड़े सभी प्रमुख दुकानदारों ने भाग लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि मॉडल टाउन मोबाइल एसोसिएशन एवं मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट से संबंधित सभी मोबाइल फोन, मोबाइल एक्सेसरीज तथा इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े स्टोर 25 जून 2026 से 28 जून 2026 तक गर्मियों की छुट्टियों के कारण बंद रहेंगे।

इस दौरान ग्राहकों से अनुरोध है कि मोबाइल खरीदने, रिपेयर करवाने अथवा अन्य मोबाइल संबंधी कार्यों के लिए अपनी योजना पहले से बना लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य

विक्की जुनेजा, प्रिंस जुनेजा, मोंटू जुनेजा, मोहित हंस, गगन वड्डू, आकाश बजाज, सरबजीत सिंह, गगन आनंद, अक्षय मेहता, गौरव, मोहित, दीपक, शाभी, बिन्नू सिंह, शिवम जगोता, नितिन गुप्ता, हैरी गुप्ता, गन्नू सिंह, नन्नू सिंह, राम जी, राजू चौधरी, विशाल तथा माधव शूर।

राजीव दुग्गल ने की ग्राहकों से सहयोग की अपील

इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव कुमार दुग्गल ने बताया कि सभी दुकानदारों की सहमति से यह निर्णय लिया गया है और चार दिनों तक संपूर्ण मोबाइल मार्केट बंद रहेगी।

उन्होंने ग्राहकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे इन तिथियों को ध्यान में रखकर अपने कार्यों की योजना बनाएं।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel