Prabhat Times

Jalandhar जालंधर(Jalandhar – Woman brutally murdered her husband on Diwali night)  जालंधर देहात के थाना लांबड़ा एरिया में बड़ी वारदात रिपोर्ट हुई है। बताया जा रहा है कि गांव लल्लियां खुर्द में महिला ने अपने पति का बेरहमी से कत्ल कर दिया है।

वारदात में तेजधार हथियार का प्रयोग किया गया है। पति की हत्या के बाद महिला फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक दीवाली की देर रात थाना लांबड़ा पुलिस को सूचना मिली की गांव लल्लियां खुर्द में व्यक्ति का मर्डर हो गया है।

सूचना मिलते ही एस.एस.पी. मुखविन्द्र भुल्लर के निर्देशों पर थाना लांबड़ा की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक की पहचान मंसूर के रूप में हुई। जांच में सामने आए तथ्यों से सब हैरान रह गए। मंसूर की हत्या उसकी ही पत्नी ने की थी। पुलिस जांच में पता चला कि दंपत्ति के चार बच्चे हैं। घर में किसी बात पर कलेश रहता था।

दीवाली की रात भी संभवतः कहासुनी हुई और महिला ने तेजधार हथियार से पति मंसूर का कत्ल कर दिया। मंसूर के सिर पर तेजधार हथियारों के घाव है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फरार महिला की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी महिला को जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा।

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1