Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (jalandhar west cm bhagwant mann road shows) पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जालंधर वेस्ट हल्के के अवतार नगर में रोड शो के दौरान ऐलान किया कि जनता मोहिन्द्र भगत को विधानसभा की सीढ़ीयां चढ़ाए तो आगे मंत्रालय की सीढ़ीयां चढ़ाना उनका काम।

सीएम ने ऐलान में स्पष्ट क दिया है कि मोहिन्द्र भगत को जीतने पर मंत्रीमंडल में शामिल किया जाएगा।

मोहिन्द्र भगत के हाथ में कलम आएगी तो वे वेस्ट हल्के की सीवरेज, पानी जैसे समस्याओं को खत्म करेंगे। सीएम भगवंत मान जालंधर वेस्ट में रोड शो के दौरान जनसेलाब को संबोधित कर रहे थे।

सीएम मान ने कहा- बाकी पार्टियों के उम्मीदवार तरस रहे हैं कि उन्हें कोई हार पहना दे। लेकिन उन्होंने कोई फूलो के नहीं बल्कि चप्पलों के हार डाल रहे हैं। क्योंकि सभी ने पब्लिक के साथ धोखा किया है।

सीएम ने कहा कि दो नेताओं पर पार्टी ने वेस्ट हलके में गलत भरोसा कर लिया। मगर एक को लोगों ने कुछ दिन पहले फ्री कर दिया और दूसरे को 13 जुलाई को लोग फ्री कर देंगे।

सीएम मान ने कहा- विपक्ष के नेता बाहर का तापमान देख कर घर से निकलते हैं। ज्यादा तापमान हो तो वे घरों में ही बैठे रहते हैं।

सीएम ने कहा कि विपक्ष द्वारा उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं। सीएम मान ने कहा- मैं कॉमेडी करता था, एक एक शो के 70-70 लाख रुपए लेता था। अगर पैसे कमाने होते तो कभी राजनीति में नहीं आता।

मगर मैं लोगों की सेवा करना आया हूं। मुझ पर एक रुपए के भ्रष्टाचार का इल्जाम नहीं है। विपक्ष के नेताओं के सपने में भी आज भगवंत सिंह मान आ रहे हैं।

रोड शो में उमड़े जनसैलाब को देख कर सीएम मान ने कहा कि इतना  अगर बीजेपी और कांग्रेस ने लोगों को इकट्ठा करना हो तो 2 लाख की तो सिर्फ जलेबियां खिलानी पड़ती हैं।

सीएम मान ने कहा कि राज्य में प्रताप सिंह बाजवा ने टोल प्लाजा बनवाए थे। मगर आप सरकार ने 16 टोल प्लाज़ा बंद करवाए। जिससे पंजाब की जनता का रोजाना 60 लाख बचाया है।

सीएम ने कहा कि उन पर आरोप वे लोग लगा रहे हैं, जिनके पिता खुद सोने की तस्करी करते रहे हैं।

सीएम ने कहा कि चुनावी मैनिफेस्टो 5 साल के लिए होते हैं। लेकिन उन्होनें इतने कम समय में वो गारंटियां या वायदे भी पूरे किए जो उन्होनें किए भी नहीं थे।

घर घर नौकरियां दी। सीएम ने पब्लिक से अपील की कि बच्चों को पढ़ाएं। वे गारंटी देते हैं कि ऊंचे पदों पर नौकरियों की अप्वाइंटमेंट लेटर उनके घर आएगी।

सीएम ने कहा कि उन्होनें एक विधायक एक पेशन की। कांग्रेस-भाजपा सब इकट्ठे हैं। जितनी बार विधायत जितते उतनी बार पैंशन मिलती। आज एक कर्मचारी को 40-40 साल नौकरियां करके एक पैंशन मिलती है। लेकिन इन पार्टियों के विधायक हर बार जितने पर पैंशन लेते।

ये धांधली आप सरकार ने बंद की। एक विधायक एक पैंशन नियम लागू किया। सीएम ने कहा कि ईवीएम में मोहिन्द्र भगत 5 वें नबंर पर बटन है, लेकिन पब्लिक को उसे पहले नंबर पर लाना है।

———————————————–

देखें वीडियो — सुशील रिंकू, शीतल अंगुराल को लेकर चेतन सिंह जौड़ामाजरा  ने कही ये तीखी बात— YouTube Link

देखें वीडियो —चेतन सिंह जौड़ामाजरा FACEBOOK Link

——————————————————-

आइए देखें वीडियो क्या है जालंधर वेस्ट को वोटर का मूड 

बोले वोटर— शुकर है खैड़ा छुट्टा… YouTube Link

बोले वोटर— शुकर है खैड़ा छुट्टा… Facebook Link

———————————————————–

श्री चमकौर साहिब से MLA चरणजीत चन्नी से विशेष बातचीत

देखें वीडियो YouTube Link

श्री चमकौर साहिब से MLA चरणजीत चन्नी से विशेष बातचीत Facebook Link

———————————————–

जालंधर वेस्ट ते तरस करो… रेस्ट करो शीतल अंगुराल जी रेस्ट करो….. पवन टीनू

—————————————————-

शीतल अंगुराल के इस्तीफे को लेकर वोटरों ने किया ये बड़ा खुलासा

YouTube Link

Facebook Link

———————————————

जालंधर वेस्ट उप चुनाव — “मोल न लेना आफत को… इस बार वोट शराफत को” FB पर मचा घमासान… ट्रेंड कर रही है शराफत

———————————————————————

जालंधर वेस्ट के लोगों को चाहिेए क्या ऐसा नेता? BJP केंडीडेट शीतल अंगुराल की ऑडियो वॉयरल, इस वरिष्ठ नेता को दी गंदी गालियाँ YouTube Link

Facebook Link

———————————————————————————-

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1