Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (Jalandhar West by poll voting 10 July)  पंजाब के जालंधर वेस्ट सीट पर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। इस सीट पर कुल 15 कैंडिडेट अपनी भाग्य आजमा रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ने मोहिंदर भगत, भारतीय जनता पार्टी ने शीतल अंगुराल, कांग्रेस की सुरिंदर कौर शामिल हैं।

इस सीट पर कुल 1,71,963 मतदाता हैं। इनमें 89,629 पुरुष और 82,326 महिलाएं शामिल हैं। साथ ही, उक्त क्षेत्र में आठ थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। कुल 181 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। यह शाम 6 बजे तक चलेगा।

जालंधर वेस्ट में मतदान शांतिपूर्वक ढंग से चल रहा है। वेस्ट के किसी भी एरिया से किसी प्रकार की तल्खी की सूचना नहीं है।

पहले दो घण्टे में 9 बजे तक 10.30 प्रतिशत वोटिंग के बाद अब 11 बजे तक 23.04 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

दोपहर 1 बजे तक 34.04 % प्रतिशत वोटिंग हुई

पुलिस कमिश्नर पहुंचे राजा वड़िंग

कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जालंधर में कमिश्नर आफिस में पहुंचे। कार्यकर्ताओं को कहा कि किसी भी एरिया में उन्हें दिक्कत आ रही है तो उनसे संपर्क करे। वहीं, उन्होंने प्रशासन से भी चुनाव निष्पक्ष रूप से करवाने की अपील की है।

मोहिन्द्र भगत ने डाला वोट, की ये अपील

मोहिन्द्र भगत ने वोट डालने के बाद पब्लिक से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की है।

वोटरों को दिए जा रहे हैं पौधे

वोट डालने के बाद मतदाताओं को दिए जा रहे तुलसी, आम और नीम के पौधे

जालंधर वेस्ट के नई आबादी जल्लोवाली में मत का इस्तेमाल करने वालों को पौधे वितरित करते पोलिंग स्टाफ के सदस्य। इस दौरान तुलसी, आम व नीम के पौधे वितरित किए जा रहे हैं।

मोहिन्द्र भगत ने पिता भगत चुनी लाल से लिया आर्शीवाद

आम आदमी के केंडीडेट मोहिन्द्र भगत ने सुबह अपने पिता भगत चुनी लाल से आर्शीवाद लिया ओर घर से वोट डालने के लिए निकले।

डीसी कम जिला चुनाव अधिकारी हिमांशु अग्रवाल फील्ड में हैं। वे पोलिंग केंद्रों का दौरा कर रहे हैं।

वोटिंग को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां 700 जवानों की तैनाती की गई है। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है।

जिसमें BJP से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, AAP से पूर्व BJP मंत्री के बेटे मोहिंदर भगत और कांग्रेस से पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर चुनाव लड़ रही हैं।

——————————————————-

आप नेता पवन टीनू ने किया कांग्रेस केंडीडेट सुरिन्द्र कौर की एक और गड़बड़ घोटाले का पर्दाफ़ाश, वीडियो

—————————————————-

जांलधर के पार्षद तरसेम लखौत्रा ने खोली कांग्रेस केंडिडेट सुरिन्द्र कौर के दावों की पोल देखें वीडियो

————————————————

सुरिन्द्र कौर कैसे बनी कांग्रेस की केंडीडेट, पूर्व पार्षद राजीव टिक्का ने किया खुलासा, देखें वीडियो

————————————————

शीतल ने वोटरों की पीठ में छुरा घोंपा – बोले लोग — देखें वीडियो-

——————————————————-

आइए देखें वीडियो क्या है जालंधर वेस्ट को वोटर का मूड 

बोले वोटर— शुकर है खैड़ा छुट्टा… YouTube Link

बोले वोटर— शुकर है खैड़ा छुट्टा… Facebook Link

—————————————————-

शीतल अंगुराल के इस्तीफे को लेकर वोटरों ने किया ये बड़ा खुलासा

YouTube Link

Facebook Link

———————————————

जालंधर वेस्ट उप चुनाव — “मोल न लेना आफत को… इस बार वोट शराफत को” FB पर मचा घमासान… ट्रेंड कर रही है शराफत

———————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1