Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (jalandhar west by poll SC Commission Punjab member Raj Kumar Maloi joined AAPजालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ी बढ़त मिली है।

शनिवार को एससी कमीशन पंजाब के सदस्य राज कुमार मलोई अपने सैकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

वहीं, आम आदमी पार्टी ने शिव सेना समाजवादी को बड़ा झटका दिया है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज और राष्ट्रीय चेयरमैन हनी भारद्वाज अपने सैकड़ों साथियों के साथ आप में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री को पार्टी में शामिल हुए सभी नए नेताओं ने आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत की जीत सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर अपने बयान में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी जालंधर में बहुत मजबूत है।

हमारी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर लोग लगातार आप से जुड़ रहे हैं और हमारा समर्थन कर रहे हैं।

मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी को जालंधर विधानसभा क्षेत्र के लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने दावा किया कि यहां की जनता ‘आप’ प्रत्याशी महेंद्र भगत को भारी बहुमत से जितायेगी और धोखेबाजों को मुंह तोड़ जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि हमारे प्रत्याशी काफी पढ़े-लिखे और ईमानदार है। उनकी दो पीढ़ियों ने जालंधर के लोगों की सेवा की है।

———————————————————————————-

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1