Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (jalandhar west by poll sad announes candidate) जालंधर वेस्ट उप चुनाव के लिए चुनाव मैदान पूरी तरह सज गया है।

आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस के बाद अब शिरोमणि अकाली दल द्वारा भी उम्मीदवार की घोषणा कर दी गई है।

शिरोमणि अकाली दल ने आज जालंधर वेस्ट से सुरजीत कौर को केंडीडेट घोषित किया है। सुरजीत कौर जत्थेदार प्रीतम सिंह मिट्ठू बस्ती की पत्नी हैं। सुरजीत कौर दो बार पार्षद भी रही हैं।

उधर, भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

इससे पहले शीतल अंगुराल ने बस्ती क्षेत्र से भव्य रोड शो निकाला। रिटर्निगर ऑफिस अलका कालिया ने भाजपा के उम्मीदवार शीतल अंगुराल का नामांकन लिया।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, एससी आयोग के पूर्व चेयरमैन विजय सांपला, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व विधायक केडी भंडारी, मनोरंजन कालिया, अमित तनेजा, मोनू पुरी, कुणाल शर्मा समेत विभिन्न वरिष्ठ नेता रोड शो में पहुंचे।

शीतल अंगुराल के समर्थक बस्ती दानिशमंद से नाचते-गाते डीसी कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल कर रहे हैं।

 

———————————————————-

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1