Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (jalandhar west by poll congress candidate) जालंधर वेस्ट उप चुनाव को लेकर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी द्वारा जोर आजमाइश की जा रही है।

तीनों राजनीतिक दलों द्वारा जालंधर वेस्ट हल्के के ही नागरिक को केंडीडेट बना कर ईलाके के वोटरों को रिझाने की भी कोशिश की है।

स्पष्ट कहें तो अगर केंडीडेट की पॉजिटिविटी और नैगेटिविटी दोनो साथ साथ ही चल रही हैं।

जालंधर वेस्ट के लोगों का आप, कांग्रेस और भाजपा केंडीडेट को लेकर अपनी अपनी राय है।

वोटर्स में अगर भाजपा केंडीडेट शीतल अंगुराल को लेकर गुस्सा है तो कांग्रेस केंडीडेट सुरिन्द्र कौर को भी लेकर काफी नाराजगी है।

20 साल में पूरा जालंधर वेस्ट नहीं घूमी सुरिन्द्र कौर

जालंधर वेस्ट हल्के के ही पवन जैसे कई दिग्गज पार्षद और वरिष्ठ नेताओं को नज़रअंदाज़ करके कांग्रेस ने सुरिन्द्र कौर को केंडीडेट बनाया।

बेशक सुरिन्द्र कौर भी वरिष्ठता सूचि में रही, लेकिन लगभग 20 साल तक लगातार पार्षद पद पर रहने तथा नगर निगम जालंधर में सीनीयर डिप्टी मेयर की कुर्सी संभाले रखने के बावजूद वे पूरे जालंधर वेस्ट हल्के के वोटरों से तो दूर अपने ही वार्डों में पैठ नहीं बना पाई।

वेस्ट के लोग इसका कारण मानते हैं कि सुरिन्द्र कौर ने अपने कार्यकाल मूक दर्शक बन कर ही निकाला।

उनके वार्ड के अंर्तगत आते ईलाकों में सफाई व्यवस्था, सीवरेज, बरसाती पानी की निकासी का आज भी वही हाल है जो लगभग 20 साल पहले था।

वोटरों का कहना है कि पार्षद तो वे अपने वार्ड की थी, लेकिन सीनीयर डिप्टी मेयर तो जालंधर की थी। तब उन्होनें विकास कार्य करवाने जनता की समस्याएं दूर करने के लिए काम क्यों नहीं किया।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अन्य हल्कों में करोड़ों रूपए के काम हुए, सिर्फ जालंधर वेस्ट में काम क्यों नहीं हुए। बतौर सीनीयर डिप्टी मेयर उन्होने जालंधर वेस्ट के लिए आवाज क्यों नहीं उठाई।

सिंपथी वोट और फिर वार्ड बदलते रहने के कारण जीती सुरिन्द्र कौर

वोटरों का मानना है कि कांग्रेसी केंडीडेट 20 साल, 4 टैन्यौर में वे पहले तो सिंपथी वोट और फिर इसके पश्चात लगातार जीत कि वजह ये रही कि हर बार उनका वार्ड बदलता रहा। हदबंदी बदलती रही। जिस कारण वे जीतती रही।

श्री गुरू रविदास चौक की की एक साईड को छोड़ दिया जाए तो जालंधर वेस्ट के बस्ती दानिशमंदा की तरफ लगते ईलाकों में सुरिन्द्र कौर की कोई पहचान नज़र नहीं आ रही।

जालंधर वेस्ट के लोगों का कहना है कि जिसने 20 साल पार्षद बन कर अपने वार्ड और सीनीयर डिप्टी मेयर के पद पर रहते हुए शहर के विकास बारे काम नहीं कर पाई तो वे अब विधायक बन कर इतने बड़े जालंधर वेस्ट हल्का का क्या विकास कर पाएंगी।

सिर्फ चुनावों में ही नज़र आती हैं सुरिन्द्र कौर

जानकार मानते हैं कि सुरिन्द्र कौर द्वारा अपने टैन्यौर में कोई काम न किए जाने के कारण उनकी नैगटेविटी कांग्रेस को झेलनी पड़ रही है।

वोटर का मानना है कि सुरिन्द्र कौर की नैगटविटी का कारण ये है कि वे सिर्फ चुनावों में ही नज़र आती हैं।

बीते दिन जालंधर वेस्ट में चर्चा सुनने को मिली की कांग्रेसी केंडीडेट अपने एक पुराने वार्ड में चुनाव प्रचार के लिए गई तों लोगों ने उनके द्वारा फोन न उठाने की शिकायत की।

हैरानी तब हुई जब कांग्रेसी केंडीडेट ने सभी के बीच कह दिया कि उनका वार्ड बदल गया था।

तब लोगों ने गुस्सा जताया कि अगर वार्ड बदल गया था तो अब वे उनसे वोट क्यों मांगने आई हैं।

ऐसे कई किस्से सामने आ रहे हैं। लोग अपना रोष भी जा रहे हैं।

बेशक, कांग्रेस ने जालंधर वेस्ट में लोकसभा चुनावों में मामूली बढ़त हासिल की, लेकिन जालंधर वेस्ट उप चुनाव में वोटर मूड बिल्कुल विपरीत नज़र आ रहा है।

इसलिए हैं मोहिन्द्र भगत वोटरों की पसंद

आप केंडीडेट मोहिन्द्र भगत इस समय वोटरों की पहली पसंद है। इसकी बड़ी वजह उनके पिता भगत चूनी लाल। भगत चूनी लाल ने अपने राजनीतिक जीवन में सिर्फ और सिर्फ वेस्ट हल्के की सेवा ही की है।

लोगों का दुःख दर्द बांटा, हल्के का विकास करवाया, लोगों को रोजगार दिलवाए। इसी कड़ी को आगे जारी रखा मोहिन्द्र भगत ने। लोग तों यहां तक कहते हैं कि मोहिन्द्र भगत सिर्फ नाम के नहीं बल्कि वाकइ में भगत हैं।

लोगों का कहना है कि कांग्रेस केंडीडेट और आप केंडीडेट में फर्क ये है कि कांग्रेस केंडीडेट सिर्फ चुनावों में नजर आती है जबकि आप केंडीडेट मोहिन्द्र भगत चाहे सत्ता में रहे या नहीं।

उनका जालंधर वेस्ट हल्के के अपने परिवार के साथ वैसे ही मिलना जुलना रहा। उन्होने हर दुःख दर्द बांटा। जरूरत के समय वे हल्के के हर व्यक्ति के साथ खड़े रहे।

इसी वजह से वोटर सुरिन्द्र कौर की बजाए मोहिन्द्र भगत को पसंद कर रहे हैं।

———————————————————–

श्री चमकौर साहिब से MLA चरणजीत चन्नी से विशेष बातचीत

देखें वीडियो YouTube Link

श्री चमकौर साहिब से MLA चरणजीत चन्नी से विशेष बातचीत Facebook Link

———————————————–

अकाली दल की केंडीडेट सुरजीत कौर को आप में शामिल, सीएम भगवंत मान ने कही ये बात, देंखें वीडियो

————————————————————————-

जालंधर वेस्ट ते तरस करो… रेस्ट करो शीतल अंगुराल जी रेस्ट करो….. पवन टीनू

—————————————————-

शीतल अंगुराल के इस्तीफे को लेकर वोटरों ने किया ये बड़ा खुलासा

YouTube Link

Facebook Link

———————————————

जालंधर वेस्ट उप चुनाव — “मोल न लेना आफत को… इस बार वोट शराफत को” FB पर मचा घमासान… ट्रेंड कर रही है शराफत

———————————————————————

जालंधर वेस्ट के लोगों को चाहिेए क्या ऐसा नेता? BJP केंडीडेट शीतल अंगुराल की ऑडियो वॉयरल, इस वरिष्ठ नेता को दी गंदी गालियाँ YouTube Link

Facebook Link

———————————————————————————-

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1