Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (jalandhar west by poll – aafat ya shrafat) जालंधर वेस्ट उप चुनाव के लिए चुनाव मैदान तैयार है। चुनावी अखाड़े में एक बार फिर केंडीडेट वही हैं, लेकिन समर्थक बदल चुके हैं।

समर्थकों द्वारा अपने अपने तरीके से चुनाव प्रचार किया जा रहा है। कोई डोर टू डोर कर रहा है तो कोई मीटिंग करवा रहा है। लेकिन समर्थकों का एक वर्ग ऐसा भी है जो सोशल मीडिया पर कम्पेन छेड़े हुए है।

सोशल मीडिया की बात करें तो पार्टी समर्थक या केंडीडेट के बार बार दल बदलने से दुःखी समर्थक अपना गुस्सा भी निकाल रहे हैं।

बीते दिन से फेसबुक पर एक पोस्ट खासी ट्रेंड हो रही है। फेसबुक पर नवविकास की आईडी से आप केंडीडेट मोहिन्द्र भगत और दल बदल कर भाजपा के केंडीडेट बने शीतल अंगुराल की तस्वीरें लगाकर पोस्ट डाली गई है।

पोस्ट में लिखा है कि ‘मोल न लेना आफत को, इस बार वोट शराफत को’… बॉयकॉट बीजेपी… यह मेरी व्यक्तिगत सोच है और मेरा संवेधानिक अधिकार भी। और बाकी सबक का संवेधानिक अधिकार है कि वो किसको पसंद करते हैं, सब अपनी व्यक्तिगत राय रख सकते हैं।

इस पोस्ट के बाद नवविकास की फेसबुक वॉल पर कमेंट की बाढ़ सी आ गई है। हर व्यक्ति अपनी व्यक्तिगत राय दे रहा है।

‘आफत या शराफत’ का ये स्लोगन शहरवासियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि जालंधर शहर और खासकर जालंधर वेस्ट के लोगों ने ‘आफत’ के कारण बहुत कुछ झेला है।

नवविकास की पोस्ट पर एक यूज़र्स राजीव कुमार द्वारा कमेंट किया गया है, ‘एक भगत, दूसरा ठगत’, अनिल महाजन ने कमेंट किया है कि 10 साल ये किस्से दी सार नहीं लई… जिना ने वी वोट पाई…इनां दे मगर लग के… पार्टी छड्डन वेले वर्कर दी याद नहीं आई…’

एक यूजर सिंघ अमन एप्पल ने कमेंट किया है कि ‘राइट पाजी आपां किसे वी पार्टी दे नाल नईं, बट्ट भगत जी नेक इंसान ने…’

एक यूजर परविन्द्र सिंह ने कमेंट किया है कि मोहिन्द्र भगत ईज़ बेस्ट फॉर वेस्ट…’

शिवनाथ कंडा शिब्बू ने कमेंट किया है कि बुरे करेक्टर वाले नूं कोई वोट नहीं पावेगा चाहे वे किसे वी पार्टी दा टिकट लै आवे।… विशाल सभ्रवाल ने ‘राईट’ का थम्ब इंप्रैशन देकर इस पोस्ट पर सहमती जताई है।

इसी बीच एक यूजर महक अदीवाल ने कमेंट में लिखा है कि वैसे हमें अजयपाल वाल्मीकि भाई साहिब को वोट देना चाहिए, हार जीत बात की बात है अगर अजय बाई को ज्यादा से ज्यादा वोट देंगे तो नेशनल पार्टियां हमारे समाज के लोगों को टिकट देंगी….इस कमेंट के ज़रिए यूजर द्वारा केंडीडेट अजय पाल को समर्थन देने की बात कही है।

इसके साथ ही कुछ यूजर कांग्रेस के लिए कमेंट कर रहे हैं तो कुछ लोग अपने अपने आजाद केंडीडेट के लिए।

एक यूजर रणजीत सिद्धू द्वारा एक के बाद एक सरकार पर कमेंट किए गए हैं। लेकिन ज्यादातर यूजर द्वारा मोहिन्द्र भगत इस बैस्ट, भगत जिंदाबाद के कमेंट किए हैं।

एक यूजर अजिंग्या हंस ने कमेंट किया है कि यार नीटू शटटरां वाला कित्थे रह गया….

एक यूजर ओम प्रकाश मेहरा ने आई थिंक बोथ हेव प्रिविसली कंटेस्टिड द सेम सीट… ओनली पार्टीज़ हेव रिज़र्वड.. लेट अस सी इफ रिजल्ट रिज़र्व ऑर नॉट…

इसके अतिरिक्त कई लोगों द्वारा कमेंट किए जा रहे हैं।

जालंधर वेस्ट में ट्रेंड कर रही ‘शराफत’

सोशल मीडिया पर चल रही इस वॉर से स्पष्ट है कि ट्रेडिंग क्या है। स्पष्ट है कि ट्रेडिंग आप केंडीडेट महिन्द्र भगत ही हैं।

इस बार वोटर किसी भी तरह की ‘आफत’ लेने के मूड में नहीं है, इसलिए ‘शराफत’ ट्रेंड कर रही है।

——————————————————-

जालंधर वेस्ट के लोगों को चाहिेए क्या ऐसा नेता? BJP केंडीडेट शीतल अंगुराल की ऑडियो वॉयरल, इस वरिष्ठ नेता को दी गंदी गालियाँ YouTube Link

Facebook Link

———————————————————————————-

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1