Prabhat Times

Jalandhar जालंधर(Jalandhar west by election aap bjp congress) बीते दो माह में हुई राजनीतिक उठापटक के बाद लोकसभा चुनाव संम्पन्न हुए लेकिन विधानसभा हल्का जालंधर वेस्ट की सीट पंजाब में सबसे ज्यादा चर्चा में रही नतीजा यह सीट सबसे हॉट सीट बन चुकी है।

राजनीतिक दांवपेंच के बावजूद शीतल अंगुराल के इस्तीफा मंजूर होने, लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद अब संभावनाओँ के बिल्कुल विपरीत जालंधर वेस्ट उप-चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है।

ऐसे में जालंधर वेस्ट की सीट पर काबिज़ होने के लिए एक बार फिर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी ने फिर से कमर कस ली है।

लेकिन चुनावी बिगुल बजने के साथ ही शिरोमणि अकाली दल, बहुजन समाज पार्टी चुनावी द्वंद से शुरूआत में ही हाशिए पर है।

ऐसी स्थिति में स्पष्ट है कि मुकाबला आप, भाजपा और कांग्रेस में ही होगा।

तीनों दलों से कैंडीडेट कौन होंगे, इस बारे में तीनों दलों का मंथन जोरशोर से चल रहा है। एक दो दिन में स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।

ये हो सकते हैं तीनों दलों के केंडीडेट

केंडीडेट को लेकर तरह तरह के कयास, चर्चाएं जारी हैं। राजनीतिक माहिरों का मानना है कि तीनों राजनीतिक दल किसी भी कीमत पर ये सीट जीतने की लिए जुगत भिड़ा रहे हैं।

आम आदमी पार्टी की बात करें तो संभावना है कि केंडीडेट जालंधर वेस्ट के हल्का इंचार्ज मोहिन्द्र भगत और लोकसभा चुनावों में ही भाजपा छोड़ आप जॉइन करने वाले रॉबिन सांपला हो सकते हैं।

अगर मोहिन्द्र भगत पर आप हाईकमान भरोसा जताती है तो मोहिन्द्र भगत बेहद सशक्त केंडीडेट होंगे। इसकी बड़ी वजह ये है कि मोहिन्द्र भगत का वेस्ट हल्के में अच्छा खासा वोट बैंक है।

बता दें कि जालंधर वेस्ट से मोहिन्द्र भगत के पिता भगत चूनी लाल मंत्री भी रह चुके हैं, बेशक मोहिन्द्र भगत आप के केंडीडेट होंगे, लेकिन भाजपा के एक खास वर्ग का समर्थन उन्हें जरूर मिलेगा।

बात करें रॉबिन सांपला की तो वे भी युवा और सशक्त केंडीडेट हैं। रॉबिन सांपला ने लोकसभा चुनावों में ही भाजपा छोड़ आप जॉइन की।

बता दें कि रॉबिन सांपला का युवा वर्ग और खास समुदाए में बहुत पॉजिटिव प्रभाव है।

कई सालों तक भाजपा में मेहनत करने वाले रॉबिन सांपला को भाजपा और आप दोनो के समर्थन से चुनाव परिणाम अच्छे हो सकते हैं।

उधर, बात करें भारतीय जनता पार्टी की तो, लगभग स्पष्ट है कि टिकट शीतल अंगुराल को ही दी जाएगी।

बेशक, पिछले एक दो दिन से चर्चा रही की टिकट सुशील रिंकू की पत्नी को जा सकती है, लेकिन इन संभावनाओं को भारतीय जनता पार्टी के आला सूत्रों ने विराम दिया है।

भाजपा के आला सूत्रों के मुताबिक केंडीडेट 99.9 प्रतिशत शीतल अंगुराल ही होगा।

क्योंकि पार्टी के एक वर्ग का मानना है कि शीतल ने भाजपा की खातिर विधायक पद तक छोड़ दिया, ऐसी स्थिति में पार्टी उसको नज़रअंदाज़ नहीं कर सकती।

सिर्फ एक ही स्थिति में टिकट के लिए किसी और नाम पर विचार हो सकता है, जब शीतल अंगुराल खुद चाहें।

अब बात करते हैं कांग्रेस पार्टी की। जालंधर लोकसभा सीट जीतने के पश्चात कांग्रेस नए जोश में है। सांसद चरणजीत चन्नी का वोटरों में पॉजिटिव व्यू बना हुआ है।

लेकिन इन सब में बड़ी बात ये भी है कि लोकसभा चुनावों में सुशील रिंकू, शीतल अंगुराल के खासे दबदबे के बावजूद कांग्रेस ने जालंधऱ वेस्ट हल्के में लगभग 1500 वोटो से लीड हासिल की थी।

अब जालंधर वेस्ट से केंडीडेट कौन होगा, इस पर मंथन चल रहा है।

पहले चर्ची रही की चरणजीत चन्नी के परिवार से कोई भी केंडीडेट हो सकता है, लेकिन चरणजीत चन्नी ने ऐसी चर्चाओं पर खुद ही यह कह कर विराम लगा चुके हैं कि केंडीडेट जालंधर वेस्ट से ही होगा।

चर्चा है कि पार्टी गुलजारी लाल सारंगल के नाम पर विचार कर रही है।

अचानक चर्चा में आया ये चेहरा

सूत्रों ने बताया कि तीनों राजनीतिक दल केंडीडेट को लेकर मंथन कर रहे हैं। सभी दलों में बात चल रही है कि जालंधर वेस्ट में दबदबा रखने वाले खास समुदाए से भी हो।

अपुष्ट सूचना है कि अचानक ही एक और चेहरा डाक्टर कश्मीरी लाल का भी सामने आ रहा है।

सिविल अस्पताल से रिटायर्ड हुए डाक्टर कश्मीरी लाल का हर वर्ग में खासा चर्चित और पॉजिटिव है।

रोचक होगा त्रिकोणीय मुकाबला, तीनों दलों के लिए करो या मरो

विधानसभा हल्का जालंधर वेस्ट उप चुनाव में चुनावी मुकाबला बेहद रोचक होगा। वेस्ट हल्के के करीब 1,71,462 वोट नया विधायक चुनेंगे।

चुनाव मुकाबले में पहली पंक्ति में चल रहे तीनों राजनीतिक दलों ने केंडीडेट घोषित नहीं किए हैं, लेकिन राजनीतिक विद्वान बताते हैं कि तीनों राजनीतिक दल व इनके केंडीडेट के लिए स्थिति जीतो या मरो वाली ही है।

राजनीतिक माहिर मानते है कि इन चुनावों में नतीजे जीत हार के साथ साथ खासकर केंडीडेट के राजनीतिक भविष्य के भविष्य के भी होंगे।

———————————————————-

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1