Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। जालंधर के भार्गव कैंप में चर्चित विजय ज्वेलर लूटकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। पता चला है कि वारदात के बाद से दिन रात लुटेरों के पीछे पड़ी कमिश्नरेट पुलिस लुटेरों तक पहुंच गई है।
पता चला है कि तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। पुलिस ने अजमेर से गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान कुशल, गगन और करण के रूप में हुई है।
लूट की वारदात के बाद से कमिश्नरेट पुलिस की स्पेशल टीमें आरोपियों को ट्रेस करने में जुटी हुई थीं। वारदात के बाद से पुलिस टीमें लगातार आरोपियों के पीछे लगी हुई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अजमेर की तरफ फरार हुए हैं, जिसके बाद टीमें वहां भेजी गईं और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
हालांकि, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधिकारियों ने अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
भार्गव कैंप के विजय ज्वेलर को लूटने वाला मास्टरमाइंड कुशल ने लांबड़ा में किसी की हत्या की थी। थाना भार्गव कैंप पुलिस का कहना है कि हत्या मामले का रिकॉर्ड मंगवाया गया है।
ये हत्या 2021 में हुई थी। इस मामले में उसे 10 साल की कैद हुई थी। इसके बाद वह 4 साल की कैद काटकर बेल पर आया था। जालंधर के अलग-अलग थानों में इस पर 6 पर्चे हैं। इनमें एनडीपीसी, लड़ाई-झगड़े के भी केस दर्ज हैं।
विजय ज्वेलर लूट का दूसरा आरोपी गगन है। उस पर भी विभिन्न थानों में शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं। थाना भार्गव कैंप पुलिस ने बताया कि तीनों का क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
उनके थाने में इनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं है। दूसरे थानों से पुराना रिकॉर्ड मंगवाया है। इसको देखने के बाद ही डिटेल में कुछ बताया जा सकता है।
——————————————————-










ये भी पढ़ें
- मान सरकार का शिक्षा में क्रांतिकारी योगदान : शिक्षकों के सम्मान और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए नया अध्याय शुरू
- ओ तेरी… DIG हरचरण भुल्लर के घर से मिला इतने करोड़ कैश, ज्यूलरी, जानें और क्या-क्या
- पंजाब सरकार का जनसेवा मॉडल ,₹510 CR की मेडिकल क्रांति ; होमी भाभा कैंसर अस्पताल और रिसर्च सेंटर ने दी लाखों को नई जिंदगी
- वरिंदर सिंह घुम्मण के नाम पर रखा जाएगा डीसी और पुलिस कमिश्नर रेजिडेंस पार्क का नाम, नितिन कोहली 23 अक्तूबर को करेंगे उद्घाटन
——————————————————
————————————–












