Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (jalandhar sher singh colony nri dies) पंजाब के जालंधर में शेर सिंह कॉलोनी के पास 39 वर्षीय एक एनआरआई व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

उसकी पहचान हरदेव नगर के रहने वाले सुखपाल सिंह सुक्खा के रूप में हुई है। वह कनाडा में पीआर था और आज उसे कनाडा लौटना था।

फ्लाइट भी बुक थी। मगर उससे पहले ही संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सुखपाल सिंह सुक्खा बीती रात को अपनी एक्टिवा पर घर लौट रहा था। वह घर नहीं लौटा। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं था।

परिजनों को सुबह वह शेर सिंह कॉलोनी के पास पड़ा मिला। उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने सुखपाल को ले जाते ही मृत घोषित कर दिया।

परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि सुखपाल के साथ मारपीट की गई और उसे जख़्मी हालत में वहीं पर फेंक दिया गया। इससे उसकी मौत हो गई है।

सुक्खा शादीशुदा था और 3 बहनों का इकलौता भाई था। मामले की जानकारी थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी गई है।

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1