Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (jalandhar model town horrible road accident) जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन के पास दो कारों और एसयूवी की भीषण टक्कर में पिता-पुत्र की मौत हो गई है।
पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पिता-पुत्र दोनों सड़क किनारे खड़े थे और पार्टी से घर लौटने की तैयारी कर रहे थे।
आसपास के लोगों के मुताबिक दोनों कारें काफी तेज रफ्तार में चल रही थीं। कार अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार ब्रेजा के परखच्चे उड़ गए। दूसरी कार वैन्यू और तीसरी XUV कार क्षतिग्रस्त हो गई है।
यह हादसा मॉडल टाउन के मॉल रोड पर थिंद आई अस्पताल के बाहर हुआ। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान मखदूमपुरा, निवासी संदीप शर्मा और सनन शर्मा के रूप में हुई है।
हादसे के वक्त पिता-पुत्र दोनों पार्टी से घर लौटने के लिए सड़क किनारे खड़े थे। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया और अन्य वाहनों को भी टक्कर मार दी।
——————————————————————











खबरें ये भी हैं…
- पंजाब के मंत्रियों और पुलिस में टकराव, हरजोत बैंस घायल, कई हिरासत में, जानें पूरा मामला
- CM भगवंत मान ने पंजाब के कर्मचारियों और पैंशनर्ज़ को दिया ये दीवाली गिफ्ट
————————————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
















