Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। जालंधर में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में आगामी 1 नवंबर को नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन का नेतृत्व गुरुद्वारा दीवान अस्थान प्रबंधक कमेटी व अन्य सिख संगठनों द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मद्देनजर जिला जालंधर प्रशासन द्वारा धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए आदेश जारी किए हैं कि 1 नवंबर को दोपहर 12 बजे के बाद जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों एवं कॉलेजों में विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए आधे दिन की छुट्टी रहेगी।
जिला प्रशासन द्वारा कहा गया है कि यह फैसला विद्यार्थियों की सुविधा और शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि नगर कीर्तन के दौरान किसी को भी असुविधा न हो।
इस दौरान नगर कीर्तन शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा, जिसके लिए प्रशासन और पुलिस ने यातायात नियंत्रण और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं।
——————————————————-










ये भी पढ़ें
- मान सरकार का शिक्षा में क्रांतिकारी योगदान : शिक्षकों के सम्मान और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए नया अध्याय शुरू
- ओ तेरी… DIG हरचरण भुल्लर के घर से मिला इतने करोड़ कैश, ज्यूलरी, जानें और क्या-क्या
- पंजाब सरकार का जनसेवा मॉडल ,₹510 CR की मेडिकल क्रांति ; होमी भाभा कैंसर अस्पताल और रिसर्च सेंटर ने दी लाखों को नई जिंदगी
- वरिंदर सिंह घुम्मण के नाम पर रखा जाएगा डीसी और पुलिस कमिश्नर रेजिडेंस पार्क का नाम, नितिन कोहली 23 अक्तूबर को करेंगे उद्घाटन
——————————————————
————————————–












