



Prabhat Times
जालंधर। कुछ दिन पहले जालंधर बीएसएफ हेड क्वार्टर के निकट टू व्हीलर में हुए ब्लास्ट में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। पता चला है कि पंजाब पुलिस द्वारा यूपी से अनिल कुमार नाम के युवक को अरेस्ट किया है।
जालंधर में कुछ दिन पहले सीमा सुरक्षा बल (BSF) के कैंप के बाहर हुए धमाके के मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी अनिल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही है ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।
पंजाब पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमाके के पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे और इसकी योजना कैसे बनाई गई। जांच एजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर हर एंगल से मामले को खंगाल रही हैं।
विस्फोटक मुहैया करवाने वाले की तलाश जारी
जानकारी के अनुसार, पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है जिसने आरोपी को विस्फोटक सामग्री उपलब्ध करवाई थी। पुलिस को शक है कि इस घटना में कई लोग शामिल हो सकते हैं। इसी कारण पुलिस अलग-अलग जगहों पर छापेमारी भी कर रही है।
—————————————————————————-


————————————–





