Prabhat Times

जालंधर। शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह जी की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर जिला भाजपा के 66 फीट रोड मंडल द्वारा मंडल प्रधान श्रीमती दीपाली बागड़िया जी के नेतृत्व में श्रद्धापूर्वक छबील सेवा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती मोनिका तनेजा जी ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को शीतल जल एवं मीठा शरबत वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह जी का जीवन सेवा, समर्पण, न्याय, धार्मिक सद्भाव और जनकल्याण का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्श आज भी समाज को मानवता और परोपकार की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर पंच राजीव आहूजा, अशोक चड्ढा (सेवानिवृत्त PCS), बब्बू बजाज, वासु छिब्बर, ईशान अरोड़ा, संतोष शर्मा, सुशील चौहान, मोहित त्रेहन, श्रीमती मनिंदर कौर, कुलविंदर सिंह, राहुल जमवाल, विश्वामित्र, तुषार बगरिया एवं कशिश सहित अनेक गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता एवं सेवादार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मोनिका तनेजा ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं सेवादारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सेवा और जनकल्याण की भावना ही महाराजा रणजीत सिंह जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने सभी से सेवा और मानवता के इन आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

 

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel