Prabhat Times
जालंधर। 12वाँ अन्तराष्ट्रीय योग दिवस आर्य मन्दिर मॉडल टाउन जालन्धर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जोश एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
योगाचार्य श्री दविन्दर अरोरा नी अपनी शेष ऑन लाइन व ऑफ लाइन कझाओं के साथ पिछले 28 वर्षों से महिलाओं की योग कक्षा का संचालन कर रहे हैं।
उनके योग के प्रति गहन ज्ञान, समर्पण स्वास्थ्य और उत्साह ने बहुत से लोगों को अच्छे रहन सहन के प्रति जागरूक किया है।
आज भी सभी ने योगासन व प्राणायाम का अभ्यास किया।
इस अवसर पर श्रीमती बेनू अरोरा, अनिला, बंटी, सिम्मी, आरती, रमना, जीतू, बेबी, नीटू, शरणजीत, पिकी, कोमल, राखी, दलबीर, रवि, सुचारिता शर्मा और शकुन उपस्थित रहीं।
दविन्दर अरोरा जी के विचारानुसार सभी को बढ़ती उम्र तक भी योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाये रखना चाहिए।
—————————————————————————-


————————————–







