Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (cia staff busted international drugs cartel arrested 9 smuggler) कमिश्नरेट पुलिस इंटरनेशनल ड्रग रैकेट की जड़ें खोदी जा रही है।
पिछले दिनों होशियारपुर के मोबाइल विक्रेता व उसके साथियों की गिरफ्तारी से बड़े खुलासे हुए हैं।
पंजाब में जालंधर सिटी पुलिस ने कूरियर सर्विस के जरिए विदेशों में नशे की सप्लाई देने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिनसे 10 किलो अफीम बरामद की गई है। डीजीपी गौरव यादव ने विदेशों में नशा सप्लाई करने वाले इस नेटवर्क के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने पहले 3 आरोपियों को 12 किलो अफीम के साथ झारखंड से गिरफ्तार किया था।
जिनसे पूछताछ के बाद अब 9 और नशा तस्करों को गिरफ्तारी हुई है। इनमें कुछ आरोपी झारखंड और कुछ पंजाब के रहने वाले हैं। अब तक सभी आरोपियों से कुल 22 किलो अफीम बरामद हो चुकी है।
30 बैंक खाते सीज किए, जिसमें थे 9 करोड़ रुपए
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जालंधर पुलिस ने जांच के बाद करीब 30 बैंक खाते सीज किए थे। जिसमें उन खातों में करीब 9 करोड़ रुपए की ड्रग्स मनी पड़ी है।
कितने पैसे कहां और कैसे ट्रांसफर किए। सभी की जांच के बाद केस में अन्य गिरफ्तारियां भी होगीं।
वहीं, अभी तक पुलिस ने इसी केस में 6 करोड़ से ज्यादा मूल्य वाली करीब 12 संपत्तियों की पहचान की गई है।
जिसे सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने उक्त आरोपियों से चार गाड़ियों भी बरामद की है।
6 कस्टम अधिकारी भी केस में नामजद किए
मिली जानकारी के अनुसार जालंधर पुलिस ने इस केस में 6 कस्टम अधिकारियों को भी नामजद किया है। जोकि दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात है।
बीते दिनों सिटी पुलिस ने विदेशों में नशा सप्लाई करने वाले आरोपियों की चेन ब्रेक की थी। जिसमें पता चला था कि उक्त नशा दिल्ली एयरपोर्ट से विदेश जाता था।
मामले की जांच शुरू हुई तो 6 कस्टम अधिकारियों की पहचान हुई है। जोकि ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा नशा भेजते थे।
सभी को केस में नामजद कर लिया गया। जल्द उन्हें उनके उच्च अधिकारियों से बातचीत कर गिरफ्तार किया जाएगा।
तीन साल में विदेश भेज चुके दो क्विंटल अफीम
मिली जानकारी के अनुसार सबसे पहले गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी पिछले तीन साल से सक्रिय थे और करीब दो क्विंटल अफीम विदेश भेज चुके हैं।
सबसे प्रमुख मनीष उर्फ मनी ठाकुर सारे कार्टेल का मेन लीडर है। जोकि यूके में रहता है।
पुलिस के मुताबिक झारखंड से होशियारपुर और जालंधर के कुरियर संचालकों को अफीम भेजी जाती थी और फिर इसे विदेशों में भेजा जाता था।
होशियारपुर का मोबाइल विक्रेता भी हुआ था गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में होशियारपुर का मोबाइल शोरूम संचालक अमन, जालंधर का रहने वाला सन्नी और टांडा के रहने वाले शेजल के रूप में हुई थी।
अमन का होशियारपुर में एक पॉश कॉलोनी में एक आलीशान घर है। सन्नी जालंधर में कोरियार कंपनी चलाता था। साथ शेजल डिलीवरी को मुकम्मल करवाता था।
————————————————————-
खबर ये भी हैं…
- पंजाब में बोर्ड, कार्पोरेशन के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन नियुक्त, चंदन ग्रेवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
- ED के 7वें समन पर AAP ने दिया ये जवाब
- CM Mann ने किया ऐलान – व्यापक स्तर पर मनाएंगे श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश उत्सव
- कांग्रेस-AAP में डील डन, दिल्ली सहित इन 5 राज्यों में गठबंधन का ऐलान
- Lok Sabha Election : अधिकारियों की ट्रांसफर को लेकर EC का सख्त आदेश
- फर्जी कॉल पर लगेगी लगाम, आ रहा है सरकारी TrueCaller
- Paytm पर रोक पर टैंशन न लें Fastag यूजर्स! करें ये काम नहीं होगा नुकसान
- Students के लिए अहम खबर! एग्ज़ामिनेशन सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी में CBSE
- बॉलीवुड एक्ट्रेस Ameesha Patel ने किया चौंकाने वाला खुलासा
- एयरपोर्ट पर यात्रियों को अब नहीं करना होगा इंतज़ार, चंद मिनटों में हो जाएगा ये काम
- इन खूबसूरत देशों में वैलिड है भारतीय ड्राईविंग लाईसेंस
- FASTag यूजर्स के लिए जरूरी खबर! NHAI ने Fastag के लिए सिर्फ इन बैंको को दी मंजूरी
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें