Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (international drug smuggler arrest simranjot sandhu involved germany-cocaine smuggling) पंजाब पुलिस ने विदेश से भारत में ड्रग्स और हथियारों की तस्करी करने वाले सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पकड़ा गया तस्कर भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी वांछित था।

पंजाब पुलिस ने आज केंद्रीय एजेंसियों के साथ संयुक्त अभियान शुरू करके आरोपी को गिरफ्तार किया। जल्द ही उसे जर्मनी के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

पंजाब आईजी सुखचैन गिल ने बताया कि मोगा पुलिस ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान में सिमरनजोत संधू को गिरफ्तार किया है।

वे बटाला के पास गांव गोखूवाल का रहने वाला है।

दरअसल, मोगा पुलिस के पास एक एफआईआर दर्ज थी।

जिसमें यूएसए में बैठे मनदीप सिंह का नाम सामने आया था।

जांच में पुलिस को मनदीप सिंह व सिमरनजोत संधू के रिश्तों के बारे में पता चला था।

जिसके बाद से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी।

जांच में सामने आया कि आरोपी के माता-पिता 1988 में जर्मनी चले गए थे।

लेकिन 2002 में ये भी जर्मनी चला गया। वहां उसने टैक्सी चलाना शुरू किया।

इसके बाद वे नशे की डिलीवरी करने लगा और उसके बाद अपना नेटवर्क तैयार किया।

जर्मनी में उसके खिलाफ 487 किलोग्राम कोकीन तस्करी का मामला भी दर्ज है, जो 2020 में इसके खिलाफ दर्ज किया गया।

2023 में आ गया था भारत

जर्मन पुलिस की तरफ से इंटरपोल की सहायता से आरोपी के खिलाफ LOC जारी की गई थी।

लेकिन आरोपी LOC से बच कर भारत में एंटर होने में सफल रहा।

भारत आकर उसे भनक हो गई थी कि जर्मनी पुलिस उसका पीछा कर रही है।

शुरुआत में तो वे अपने गांव गया, लेकिन बीते 8 महीनों से वे खुद को पुलिस से बचाता फिर रहा था।

भारत में भी तैयार कर रहा था नेटवर्क

सिमरनजोत संधू की बात करें तो उसका नेटवर्क जर्मनी के अलावा कई देशों में फैला हुआ है।

वह भारत में भी ड्रग तस्करी में शामिल है और अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहा था।

इसके अलावा अन्य यूरोपीय देशों में ड्रग तस्करी में भी उसकी बड़ी भूमिका है।

फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

——————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1