Prabhat Times

जालंधर। इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा मैनेजमेंट विभाग और होटल मैनेजमेंट विभाग के सहयोग से ज्ञानवर्धक गेस्ट लेक्चर्स की एक श्रृंखला का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों के इंडस्ट्री नॉलेज और करियर रेडीनेस को बढ़ाना था।

मैनेजमेंट छात्रों के लिए आयोजित सत्र में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स रुशील गुप्ता और रितिक चोपड़ा ने “फ्रॉम आइडिया टू इंटरप्राइजेज़ ” और “द मनी ब्लूप्रिंट फौर 20s” विषयों पर अपने विचार साझा किए।

उन्होंने छात्रों को उद्यमिता, वित्तीय योजना और शुरुआती करियर में प्रभावी धन प्रबंधन को समझाने के लिए व्यावहारिक फ्रेमवर्क, वास्तविक जीवन के उदाहरण और महत्वपूर्ण रणनीतियां प्रस्तुत कीं।

यह सत्र बेहद इंटरएक्टिव रहा और छात्रों को आवश्यक वित्तीय व व्यावसायिक जानकारी से समृद्ध किया।

एक अन्य सत्र में स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट के छात्रों को “जोजो” इंटरनेशनल से जुड़े श्री अंकिश अधिकारी से संवाद करने का अवसर मिला।

उन्होंने हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में वैश्विक करियर अवसरों, अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप और प्लेसमेंट प्रोग्राम्स के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

इस सत्र ने छात्रों को विदेश में करियर के विभिन्न विकल्पों के प्रति स्पष्टता प्रदान की और उन्हें वैश्विक अवसरों की ओर प्रेरित किया।

ये सभी सत्र अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी सिद्ध हुए, जिन्होंने छात्रों को व्यावसायिक विकास के लिए व्यावहारिक अनुभव और मार्गदर्शन प्रदान किया।

संस्थान ने इन सार्थक और करियर उन्मुख पहलों के सफल आयोजन के लिए रिसोर्स पर्सन्स और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रयासों की सराहना की।

———————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel