Prabhat Times 

Jalandhar जालंधर। (illegal building new jawahar nagar jalandhar complaint) एक तरफ सरकार द्वारा क्रप्शन, अवैध कार्यों के खिलाफ अभियान छेड़े हुए है वहीं नगर निगम जालंधर के अधिकारी, कर्मचारी सरकार की इस मुहिम को बट्टा लगाते नज़र आ रहे हैं।

2010 के दशक से बोतल में बंद जालंधर के पॉश एरिया न्यू जवाहर नगर में मार्किट में हीट-7 वाली बिल्डिंग में हुए कथित अवैध निर्माण का जिन्न एक बार फिर बाहर निकल आया है।

जालंधर के न्यू जवाहर नगर निवासी रविन्द्र सिंह भल्ला ने सीएम से लेकर नगर निगम जालंधर के अधिकारियों को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त बिल्डिंग पूरी तरह से अवैध है।

आरोप है कि जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कि 112.8 एकड़ स्कीम में बने दो एससीओ को जोड़ कर एक कर दिया गया और अब सरकारी स्कीम के मुताबिक 350 स्केयर फीट जगह पर बेसमेंट से लेकर दूसरी मंजिल तक 3500 स्केयर फीट तक अवैध निर्माण कर दिया है।

सीएम पोर्टल और नगर निगम अधिकारियों को दी शिकायत में रविन्द्र भल्ला ने बताया कि उक्त अवैध इमारत में अब स्वीट शॉप खुलने जा रही है। अब काबिज़ हुए उक्त स्वीट शॉप के संचालक भी दिन रात अवैध निर्माण कर रहे हैं।

रविन्द्र सिंह भल्ला ने शिकायत में दावा किया कि बिल्डिंग पूरी तरह से अवैध, अनसेफ और अनधिकृत है।

उन्होनें बताया कि दो एससीओ को जोड़ कर एक किया गया। बिल्डिंग निर्माण के दौरान सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक एससीओ के बाहर सरकारी पैसेज, फुटपाथ पर अवैध निर्माण हो चुका है।

सरकारी रिकार्ड के मुताबिक टू साईड एसीओ को अब तीन साइड ओपन बनाया जा चुका है।

रविन्द्र भल्ला ने आरोप लगाया कि बिल्डिंग में अवैध बेसमेंट और दूसरी मंजिल तक अवैध निर्माण है। लेकिन बार बार शिकायतें देने के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों के कानों तक जूं तक नहीं रेंग रही।

मेयर विनीत धीर से अपील

रविन्द्र भल्ला ने जालंधर के मेयर विनीत धीर से अपील की है कि निगम के इमानदार अधिकारियों की कमेटी गठित कर इस बिल्डिंग के निर्माण और अवैध निर्माण की शुरू से लेकर आज तक कंपलीट जांच करवा कर सच्चाई सामने लाएं।

रविन्द्र भल्ला का आरोप है कि निजि हितों की खातिर नियम, कानून, बॉयलॉज को छिक्के पर टांगने वाले अधिकारियों पर सख्त एक्शन भी लिया जाए।

बिल्डिंग बिकी, स्वीट शाप खुल रही है 

रविन्द्र भल्ला के मुताबिक हीट-7 वाली उक्त बिल्डिंग बिक गई है। अब उक्त अवैध बिल्डिंग में कोई स्वीट शॉप खोली जा रही है।

रविन्द्र भल्ला का यहां तक आरोप है कि बिल्डिंग अधिक कीमत पर बिकी है और रजिस्ट्री अंडर वेल्यू करवाई गई है।

रविन्द्र भल्ला का आरोप है कि बिल्डिंग की रजिस्ट्री करवाते समय स्वीट शॉप वालों ने सरकार को लाखों का चूना लगाया है। इसकी जांच के लिए डीसी को शिकायत दे चुके हैं।

——————————————————–

भारत की शान और हॉकी के धोनी हरमनप्रीत सिंह और रूपिन्द्रपाल सिंह ने अनिरूद्ध कौशल से की दिल खोल कर बातें, किए ये खुलासे, देखें वीडियो

————————————————-

————————————————-

————————————–

ये भी पढ़ें

—————————————————————-

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel