Prabhat Times

जालंधर। नरूला पैलेस के मालिक अश्वनी नरूला के रस्म उठाला पर सैंकड़ो शहरवासियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए और नरूला परिवार के साथ शोक व्यक्त किया।

बता दें कि बीते दिन अश्वनी नरूला का देहांत हो गया था। अश्वनी नरूला की आत्मिक शांति के लिए नरूला पैलेस में उनका रस्म उठाला किया गया।

स्वर्गीय अश्वनी नरूला की पत्नी सोनिया नरूला, बेटा मोहित नरूला, बहु हर्षिता नरूला, बेटी मुस्कान जुनेजा, दामाद डैवी जुनेजा, भाई नरेन्द्र नरूला, राज कुमार नरूला, भतीजा चंद्र नरूला, सन्नी नरूला, सुमित नरूला, शुभम नरूला, अंकित नरूला, मानव नरूला, भांजे अगम सिक्का, प्रथम सपरा के साथ सैंकड़ो शहरवासियों ने शोक व्यक्त किया।

श्रद्धांजलि सभा में कैबिनेट मंत्री मोहिन्द्र भगत, पूर्व एमपी सुशील रिंकू, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, पूर्व सीपीएस केडी भंडारी, पूर्व विधायक राजेन्द्र बेरी, विधायक बावा हैनरी के भाई जोरावर हैनरी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलिल बाहरी, मनोज बाहरी मनु, कंवलजीत सिंह गोल्डी कालड़ा, चरणजीत सिंह टींकू कालड़ा, मनोरंजन मदान, राजेश भट्टी, पार्षद गुरविन्द्र पाल सिंह बंटी नीलकंठ, सीए राजीव बंसल, पंकज सहगल, समीर सूरी, रमन सूरी, पकंज चड्डा, बब्बल पहलवान, रिशू गुप्ता, दविन्द्र सिंह रॉनी, चन्द्र नरूला, कमल सेठ, राजवंत सिंह सुक्खा, रिषभ अरोड़ा, अनिल (बब्बू अरोड़ा), दीपक चौड्डा, भूपिन्द्र सिंह बिल्ला, जगजीत सिंह लक्की, जिम्मी कालिया, संजीव मिंटू, मोहिन्द्र सिंह गुल्लु समेत सैंकड़ो शहरवासियों ने अश्वनी नरूला को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

———————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel