Prabhat Times

Phagwara फगवाड़ा। जालंधर से सटे फगवाड़ा के गांव में देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और युद्ध नशा विरोधी कोऑर्डिनेटर दलजीत राजू दरवेश के घर पर दो मोटरसाइकिल सवार गैंगस्टरों ने अंधाधुंध फायरिंग की

अपराधी मौके पर 5 करोड़ रुपए की फिरौती से जुड़ी धमकी भरी चिट्ठियां फेंककर फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

फायरिंग के बाद खोल दिखाते हुए। - Dainik Bhaskar

फायरिंग 45 बोर के पिस्टल की गई

गांव के सरपंच दलजीत राजू के करीबी है यह फायरिंग देर रात लगभग 1 बजे हुई। आरोपियों ने पिस्टल से करीब 16 राउंड फायर किए, जिनके खोल पुलिस ने मौके से बरामद कर लिए हैं।

वारदात CCTV कैमरों में कैद हुई है, जिसमें हमलावरों को लगातार गोलियां चलाते और दोबारा मैगजीन लोड करते हुए देखा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि यह फायरिंग 45 बोर के पिस्टल की गई है। जो कि आधुनिक पिस्तौल है। हमलावर जाते जाते चार कागज के टुकड़े फेंक कर गए जिस में पांच करोड़ लिखा था

हमलावरों ने जाते-जाते चार कागज के टुकड़े फेंके जिन पर राजा काला गैंग और 5 करोड़ रुपए लिखा हुआ था।

पुलिस ने सभी सबूत अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस टीम आसपास की CCTV फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

दलजीत राजू फगवाड़ा की राजनीति में एक प्रभावशाली चेहरा माने जाते हैं। वह पहले कांग्रेस से जुड़े हुए थे और जिला कपूरथला के प्रधान भी रह चुके हैं। बाद में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान के नजदीकी माने जाते हैं।

इसके अलावा वह सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल के भी बेहद करीबी बताए जाते हैं। दलीजत फगवाड़ा देहती कांग्रेस के प्रधान भी रह चुके है।

——————————————————-

ये भी पढ़ें

——————————————————

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel