Prabhat Times

Hoshiarpur होशियारपुर। (hoshiarpur tipper activa accident woman dies)  होशियारपुर में चिंतपूर्णी मार्ग पर चौहाल के पास एक सड़क हादसा हो गया।

हादसे में लुधियाना से चिंतपूर्णी जा रहे एक्टिवा सवार पति-पत्नी को टिप्पर ने टक्कर मार दी।

जिससे महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रुप से घायल हो गया।

घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल पति की पहचान विक्की तथा उसकी मृतक पत्नी की पहचान अंजू निवासी हैबोवाल, लुधियाना के रुप में हुई है।

घायल पति को अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

जानकारी देते हुए विक्की ने बताया कि वह चौहाल डैम के नजदीक पहुंचे तो इसी दौरान टिप्पर ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

जानकारी मिलते ही पारिवारिक सदस्य और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस फरार टिप्पर चालक की तलाश कर रही है।

——————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1